एमपी के 3.77 लाख किसानों के खाते में सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर की भावांतर की राशि, चेक करें अपनी किस्त

Sanjay Dhiman | Dec 28, 2025, 17:50 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के 3.77 लाख सोयाबीन किसानों के खाते में सीएम मोहन यादव ने 810 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। यह राशि प्रदेश की भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत किसानों को दी गई हैं।

RATLAM. मध्य प्रदेश में किसानों के लिए 28 दिसंबर, 2025 को एक अहम दिन रहा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोयाबीन उत्पादकों के खाते में कुल 810 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। ये पैसे प्रदेश की भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत किसानों को दिए गए हैं। इस योजना में अगर किसानों को उनकी फसल के लिए MSP से कम दाम मिलता है, तो सरकार उसकी भरपाई करती है।



भावांतर योजना: किसानों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री ने रतलाम जिले के जावरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक क्लिक में 3.77 लाख किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए। यह योजना किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह उन्हें बाजार में कम दाम मिलने पर भी MSP की सुनिश्चित कीमत दिलवाती है।



सीएम ने किसानों के खातों में 810 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की।


यह खबरें भी पढ़ें...



सिंहस्थ 2028: उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत



स्वामी उत्तम महाराज अभी भी नाराज, सीएम को देख बोले-अकेले आयोजन करते तो मुख्यमंत्री महोदय नहीं आते



सीएम ने जारी की भावांतर योजना राशि को ऐसे समझें

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 दिसंबर को 3.77 लाख किसानों के खाते में 810 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।
  • यह राशि मुख्यमंत्री की भावांतर योजना के तहत दी गई, जो MSP से कम दाम मिलने पर किसानों की भरपाई करती है।
  • नवंबर में 1.32 लाख किसानों को 300 करोड़ से अधिक की राशि पहली किस्त के रूप में ट्रांसफर की गई थी।
  • सिर्फ उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा जिन्होंने भावांतर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है और उनकी फसल का मूल्य MSP से कम है।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार 83 लाख किसानों को अभी भी है, जो फरवरी तक आ सकती है।

अब तक कितने किसानों को लाभ हुआ?

इस योजना के तहत, नवंबर 2025 में पहली किस्त के रूप में 1.32 लाख किसानों को 300 करोड़ से ज्यादा रुपए ट्रांसफर किए गए थे। अब 3.77 लाख किसानों को पैसे मिल चुके हैं, जो इस योजना के दायरे में आते हैं। इन किसानों ने भावांतर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया था।



कैसे जानें कितनी रकम मिली?

इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने सोयाबीन की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अगर किसान को अपनी फसल का मूल्य MSP से अधिक मिलता है तो कोई लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अगर फसल की गुणवत्ता औसत है और बाजार में मूल्य MSP से कम है, तो सरकार उस अंतर को भरपाई करेगी।



यह खबरें भी पढ़ें...



इंदौर के शास्त्री ब्रिज को खोखला कर रहे चूहे, बचाने के लिए अब फुटपाथ को खोदकर भर रहे कांच के टुकड़े



एमपी व्यापमं-2011 : 14 साल बाद 12 दोषियों को पांच-पांच साल की सजा, परीक्षा में बैठाए थे डमी कैंडिडेट्स



सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त

हालांकि, अब भी 83 लाख से अधिक किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को 2000 रुपए की राशि मिलने वाली थी, लेकिन यह रकम अब तक उनके खाते में नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसानों को फरवरी तक इस राशि का इंतजार करना पड़ सकता है।



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • रतलाम
  • MSP
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
  • भावांतर योजना