जानिए MP में कहां होगा सबसे बड़ा रावण दहन? इंदौर, भोपाल, उज्जैन में कितने फीट के जलेंगे पुतले

Aman Vaishnav | Oct 02, 2025, 10:35 IST
1 / 7
मध्य प्रदेश दशहरा उत्सव
Aman vaishnav (96)
Image credit : Aman Vaishnav
पूरे मध्यप्रदेश में दशहरा उत्सव के लिए छोटे-बड़े पुतले तैयार हैं। इनकी ऊंचाई 50 फीट से लेकर 111 फीट तक है। रावण के साथ-साथ, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी दहन के लिए तैयार हैं, जो बुराई के अंत का संदेश देंगे।
2 / 7
उज्जैन का 101 फीट ऊंचा रावण
Aman vaishnav (99)
Image credit : Aman Vaishnav
इस साल उज्जैन में रावण दहन की थीम सबसे खास है। यहां 101 फीट ऊंचा रावण का पुतला आतंकवादी के रूप में दिखेगा, जिसके हाथ में AK-47 गन होगी। यह अनोखा स्वरूप दर्शकों को पहलगाम अटैक की याद दिलाएगा और बुराई पर जीत का कड़ा संदेश देगा।
3 / 7
भोपाल का 105 फीट ऊंचा रावण
Aman vaishnav (91)
Image credit : Aman Vaishnav
इस बार भोपाल का एक बड़ा आकर्षण कोलार रोड स्थित बंजारी मैदान रहेगा। यहां 105 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। यह मैदान पिछले 22 सालों से लगातार दशहरा उत्सव का आयोजन कर रहा है, जिससे इसकी अपनी एक खास पहचान है।
4 / 7
एमपी की सबसे बड़ा रावण
Aman vaishnav (94)
Image credit : Aman Vaishnav
इंदौर में इस बार 111 फीट के रावण के साथ-साथ एक और बड़ा आकर्षण है, 250 फीट की विशाल लंका। ravan dahan से पहले, इस लंका के सामने भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का रोमांचक मंचन भी होगा।
5 / 7
ग्वालियर का 60 फीट ऊंचा रावण
Aman vaishnav (93)
Image credit : Aman Vaishnav
ग्वालियर में दशहरा उत्सव फूलबाग के ऐतिहासिक मैदान पर होगा। यहां शहर का सबसे बड़ा रावण जलाया जाएगा, जिसकी ऊंचाई 60 फीट होगी। यह ऐतिहासिक मैदान दर्शकों के लिए हमेशा से आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा है।
6 / 7
भोपाल का 51 फीट ऊंचा रावण
Aman vaishnav (95)
Image credit : Aman Vaishnav
भोपाल के छोला दशहरा मैदान का उत्सव बहुत पुराना और खास है। यहाँ पिछले लगभग 79 सालों से दशहरा मनाया जा रहा है। इस बार भी यहां 51 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटेंगे।
7 / 7
कटनी का 101 फीट ऊंचा रावण
Aman vaishnav (90)
Image credit : Aman Vaishnav
कटनी जिले की औद्योगिक नगरी कैमोर में भी भव्य दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। (Dussehra ) यहां 101 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा।