एमपी के डेढ़ लाख शिक्षकों को बड़ी राहत, मिलेगा चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ, आदेश जारी

Sourabh Bhatnagar | Apr 03, 2026, 08:52 IST
mp teachers fourth time scale arrear benefit
मध्यप्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नति देने के आदेश जारी किए हैं। यह उच्च वेतनमान 35 साल की सेवा पर मिलेगा। करीब 1.5 लाख शिक्षकों को पौने 2 लाख रुपए तक एरियर मिलने का अनुमान। यह लाभ 1 जुलाई 2023 से लागू होगा।

मध्यप्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। चतुर्थ क्रमोन्नति (Fourth Time Scale Pay) लागू करने का फैसला लिया है। इससे प्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षकों को सीधा फायदा होगा। एमपी स्कूल शिक्षा विभाग केइन शिक्षकों को लगभग सवा लाख से लेकर 1.80 लाख रुपए तक का एरियर मिलने की संभावना है।



b31ddf12-abc


693ce5a9-a78


चतुर्थ क्रमोन्नति क्या है

अब तक मध्यप्रदेश में शिक्षकों को 12, 24 और 30 साल की सेवा पूरी करने पर क्रमोन्नति (Time Scale) का लाभ मिलता था। अब सरकार ने इस सूची में 35 साल की सेवा पर एक और यानी चतुर्थ क्रमोन्नति (Fourth Time Scale Pay) जोड़ दी है। इसे चतुर्थ टाइम स्केल भी कहते हैं।



यह उन शिक्षकों के लिए राहत की बात है जो पदोन्नति के पात्र नहीं बन पाए। लंबी सेवा देने के बाद भी उनकी सैलरी नहीं बढ़ती थी। अब इस नई व्यवस्था से उन्हें उच्च वेतनमान (fourth time scale pay scale to employees) का फायदा मिलेगा।



कब से लागू होगा और किसे मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त विभाग (Finance Department) ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह नया वेतनमान 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा।





जिन शिक्षकों ने 1 जुलाई 2023 तक 35 साल की सेवा पूरी कर ली थी, उन्हें उसी तारीख से एरियर मिलेगा। वहीं जिन्होंने 2023 से 2026 के बीच 35 साल पूरे किए हैं, उन्हें उनकी पात्रता की तारीख से एरियर दिया जाएगा। प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के सभी शिक्षकों को यह लाभ मिलेगा।



mp teachers fourth time scale arrear benefit NEWS


कितना मिलेगा एरियर

करीब 1.5 लाख शिक्षकों को इस फैसले का सीधा फायदा होगा। इनमें से हर शिक्षक को सवा लाख से लेकर करीब 1.80 लाख रुपए तक का एरियर मिलने का अनुमान है। इस पूरे फैसले से राज्य सरकार पर करीब 117 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।



किस पद पर कितना वेतनमान

सहायक शिक्षक जो 35 साल की सेवा पूरी करेंगे, उन्हें चतुर्थ वेतनमान के तहत 15 हजार 600 से 39 हजार 100 रुपए और 5 हजार 400 रुपए ग्रेड-पे मिलेगा। सातवे वेतनमान में, यह एल-12 के तहत 56 हजार 100 से 1 लाख 77 हजार 500 रुपए तक होगा।



युडीटी (शिक्षक) को 15 हजार 600 से 39 हजार 100 रुपए और 7 हजार 600 रुपए ग्रेड-पे मिलेगा। सातवे वेतनमान में, यह एल-14 के तहत 79 हजार 900 से 2 लाख 11 हजार 700 रुपए तक होगा।



प्राथमिक शिक्षक, जिसमें खेल, संगीत-गायन/वादन, विज्ञान और शारीरिक शिक्षा वाले शिक्षक शामिल हैं। उन्हें भी 35 साल की सेवा पूरी करने पर 15 हजार 600 से 39 हजार 100 रुपए और 5 हजार 400 रुपए ग्रेड-पे मिलेगा। सातवे वेतनमान में, यह 56 हजार 100 से 1 लाख 77 हजार 500 रुपए तक होगा।



माध्यमिक शिक्षक, खेल, संगीत-गायन/वादन, विज्ञान, और शारीरिक शिक्षा वाले शिक्षक भी 15 हजार 600 से 39 हजार100 रुपए और 7 हजार 600 रुपए ग्रेड-पे प्राप्त करेंगे। सातवे वेतनमान में, यह 79 हजार 900 से 2 लाख 11 हजार 700 रुपए तक होगा।



शिक्षक दिवस पर हुई थी घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षक दिवस (एमपी शिक्षक न्यूज) के मौके पर इस योजना का ऐलान किया था। इसके बाद कैबिनेट से मंजूरी ली गई। अब आदेश जारी होने के बाद इसे औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है।



यह खबर क्यों जरूरी है

यह खबर मध्यप्रदेश के करीब 1.5 लाख सरकारी शिक्षकों से सीधे जुड़ी है। लंबे समय से पदोन्नति न मिल पाने के कारण ये शिक्षक उच्च वेतनमान से वंचित थे। चतुर्थ क्रमोन्नति/वेतनमान यानी फोर्थ पे स्केल देने की घोषणा



ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में छह माह से चयन के बाद नियुक्ति को तरस रहे संगीत-नृत्य और खेल शिक्षक



1520 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षकों का कार्यकाल 3 माह बढ़ा, शिक्षा परिषद ने जारी किए आदेश



एमपी में गहराया TET विवाद, शिक्षक संघों ने किया प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान



Career After CTET: सरकारी स्कूल ही नहीं, एडु-टेक की दुनिया में भी है CTET की भारी डिमांड



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • fourth time scale pay scale to employees
  • मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग
  • एमपी स्कूल शिक्षा विभाग
  • एरियर
  • एमपी शिक्षक न्यूज
  • चतुर्थ क्रमोन्नति/वेतनमान यानी फोर्थ पे स्केल देने की घोषणा