1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल किराया, भोपाल सहित इन रूट्स पर पड़ेगा असर

Aman Vaishnav | Mar 28, 2026, 15:43 IST
MP toll tax hike april 1 nhai new rules
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाने का बड़ा निर्णय लिया है। इसका सीधा असर जबलपुर से भोपाल और नागपुर जाने वाले वाहन चालकों पर पड़ेगा।

अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही आपकी यात्रा का बजट बिगड़ने वाला है। NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने टोल टैक्स की कीमत बढ़ाने का निर्णय ले लिया है।



इस बढ़ोतरी का असर जबलपुर से नागपुर, रायपुर, प्रयागराज और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा।



इतने रुपए एक्सट्रा लगेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जबलपुर के आसपास के टोल प्लाजा पर कार चालकों को पांच से दस रुपए तक ज्यादा टोल चुकाना पड़ सकता है। इसके अलावा, FASTag के जरिए मिलने वाले करीब 3 हजार रुपए के एनुअल पास में भी लगभग 75 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है।



कैसे तय होता है टोल टैक्स

टोल टैक्स की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के हिसाब से तय की जाती हैं। हर साल के अंत में इस इंडेक्स का मूल्यांकन किया जाता है। इसके बाद फिर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नए रेट्स जारी करता है।



इसके आलावा टोल की राशि (टोल टैक्स महंगा) सड़क की लंबाई और उस पर बने इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास, टनल आदि के हिसाब से भी तय की जाती है। जहां पर ज्यादा सुविधाएं होती हैं वहां पर टोल भी ज्यादा लगता है।



टोल वसूली से लोगों में नाराजगी

वहीं दूसरी और वाहन चालकों का कहना है कि टोल बढ़ाना समझ में आता है, लेकिन सड़कों की मरम्मत भी उतनी ही जरूरी है। भोपाल रोड की हालत खराब है, जबकि बरेला के आगे अभी भी काम चल रहा है। इसके बावजूद पूरा टोल वसूला जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।



अभी इतना लगता है टोल किराया

अभी नागपुर रोड पर स्थित बरगी टोल के लिए 165 रुपए देने होते हैं। इसी तरह प्रयागराज रोड पर सिहोरा टोल का शुल्क 130 रुपए है। वहीं भोपाल रोड पर स्थित शहपुरा टोल के लिए 90 रुपए का देने पड़ते हैं। इसके अलावा रायपुर रोड पर चलने वाले वाहनों के लिए बरेला टोल की कीमत सबसे कम 35 रुपए तय की गई है।



जबलपुर से दमोह, सागर को अभी हाईवे तो घोषित किया गया है लेकिन ये बना नहीं है। इसीलिए इसे अभी स्टेट हाईवे के तहत रखा गया है।



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाहन मालिकों का कहना है कि टोल टैक्स बढ़ाना ठीक है, लेकिन सड़क का रख-रखाव भी जरूरी है। उनका कहना है कि सालभर में सड़क की मरम्मत ठीक से नहीं की जाती।



भोपाल रोड अभी भी खराब है। इसके बावजूद भी पूरा टोल वसूला जा रहा है। इसके अलावा बरेला के आगे भी काम चल रहा है।



ये खबरें भी पढ़िए...



1 अप्रैल के नए नियम: सिलेंडर से लेकर रेलवे टिकट तक कई नियमों में बदलाव! जानें किस पर पड़ेगा असर



1 अप्रैल से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, जानिए नया नियम



अगर घर के पास है PNG पाइपलाइन तो तीन महीने में लें कनेक्शन, वरना LPG सप्लाई बंद! जानें नया नियम



AI Deepfake Video Delete New Rules: अब 3 घंटे में हटेगा डीपफेक, सरकार सख्त!



Tags:
  • भोपाल
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • FASTag
  • NHAI
  • टोल टैक्स महंगा
  • टोल टैक्स
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण