MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Mar 23, 2026, 20:53 IST
mp top
नमस्कार, एमपी कर्मचारियों के लिए DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओबीसी आरक्षण पर अगले दो महीने में आ जाएगा फैसला। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी कैबिनेट: कर्मचारियों के लिए DA में 3% बढ़ोतरी, ओबीसी युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने ओबीसी युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत 4000 युवाओं को सैन्य बल, पुलिस, और सुरक्षा एजेंसियों में नियुक्ति दिलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3% महंगाई भत्ते की स्वीकृति भी दी गई है। इस फैसले से प्रदेश में एक नई ऊर्जा आएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पहली बार सेना दिवस परेड होगी भोपाल में, राजनाथ सिंह होंगे चीफ गेस्ट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अगले साल 15 जनवरी 2027 को सेना दिवस परेड की मेज़बानी करेगी। यह आयोजन सैन्य शक्ति और देशभक्ति का अद्वितीय प्रदर्शन होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उनके निवास पर मुलाकात की और यह निर्णय लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि किस प्रकार युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि उन्हें राष्ट्र की रक्षा में योगदान देने का अवसर मिले। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ओबीसी आरक्षण पर अगले 2 महीने में आ जाएगा फैसला, अंतिम दौर की सुनवाई शुरू, 6 साल का इंतजार होगा खत्म

मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने साफ संकेत दिए हैं कि अब इस मामले को और लंबा नहीं खींचा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की 90 दिन की समयसीमा के भीतर ही अगले दो महीने में बड़ा फैसला आने की हाईकोर्ट ने पुष्टि कर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



आईएएस संजीव श्रीवास्तव होंगे मध्य प्रदेश के जनगणना निदेशक, DOPT से आई स्वीकृति

मध्य प्रदेश के सीनियर आईएएस संजीव श्रीवास्तव को केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण विभाग (DOPT) द्वारा प्रदेश के जनगणना निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को लेकर डीओपीटी से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और यह नियुक्ति तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी। संजीव श्रीवास्तव का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से शुरू होगा, और यह उनकी सेवानिवृत्ति तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में बड़ी पहल: अब आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों को मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’

मध्यप्रदेश सरकार ने बच्चों के लिए एक बड़ी पहल की है। अब राज्य के 6 साल तक के बच्चों को ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’ दिया जाएगा। यह प्रमाण पत्र आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा को मान्यता देगा। 24 मार्च को पूरे प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘विद्यारंभ समारोह’ आयोजित होगा, जहां बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो, लेकिन FIR नहीं, केवल अटैच किया

इंदौर में पुलिस लाइन में रहने वाले हेड कांस्टेबल दीपक थापा का चार दिन पहले बेहद अश्लील वीडियो सामने आया। यह वीडियो पड़ोसियों ने ही उनके आतंक से परेशान होकर बनाया था और सोशल मीडिया पर जारी किया। वीडियो में वह घर की बालकनी में अर्धनग्न होकर गंदी हरकत करता दिख रहा है। इसके बाद पहले कार्रवाई पर टालमटोली होती रही। लेकिन आखिर में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की सख्ती के बाद उसे अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 4 शहरों में लगेंगी लीनियर एक्सीलेरेटर मशीनें

मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा में लीनियर एक्सीलेरेटर मशीनें लगाने का ऐलान किया है। इन मशीनों से कैंसर इलाज में सटीकता बढ़ेगी। मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



NHAI बनाएगा 1000 करोड़ का ग्वालियर वेस्टर्न बायपास, जाम से मिलेगी राहत

ग्वालियर उत्तर और मध्य भारत को जोड़ने वाले राष्ट्रीय मार्गों पर बसा एक अहम शहर है। यह ग्वालियर-चंबल संभाग का प्रमुख आर्थिक केंद्र है। ऐसे में आगरा, झांसी, शिवपुरी, मुरैना और दतिया से आने वाला भारी ट्रैफिक सीधे शहर के अंदर घुसता है। इससे दीनदयाल मार्ग, बामौर रोड और चंबल मार्ग जैसी प्रमुख सड़कों पर रोज जाम लगता है। शहर की बढ़ती आबादी और तेज होते शहरी विस्तार के कारण यह समस्या हर साल और गंभीर होती जा रही है। इसी को देखते हुए NHAI ने ग्वालियर वेस्टर्न बायपास परियोजना को हरी झंडी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर नगर निगम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से नहीं ले रहा टिकट बिक्री रिकॉर्ड, औजला शो में 57 लाख मिले

इंदौर में शनिवार 21 मार्च को हुए पॉप सिंगर करण सिंह औजला के हाउसफुल शो को लेकर द सूत्र ने टैक्स चोरी का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया है। इसके बाद निगम ने थोड़ी सख्ती दिखाई है। आयोजकों ने निगम को पहले 7 लाख रुपए जमा कराए थे। फिर अभी 20 लाख 70 हजार रुपए जमा कराए हैं। कुल 27 लाख 70 हजार की राशि मिली। वहीं द सूत्र ने बताया कि शो की टिकट लगभग 12 करोड़ की बिकी है। इसमें 1 करोड़ की टैक्स चोरी हुई है। इसमें भद पिटने के बाद निगम ने रविवार को सख्ती की। इसके बाद मौके से सामान जब्त किया और आयोजकों से हिसाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



आबकारी आरक्षक, सिपाही भर्ती नकल घोटाले ने ऐसे खोली पटवारी भर्ती घोटाले की जांच की पोल

एमपी टॉप न्यूज: कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने आबकारी आरक्षक भर्ती में 14 संदिग्ध उम्मीदवारों के खिलाफ नकल घोटाले में एफआईआर कराई। बताया गया कि इन्होंने परीक्षा देते समय अंतिम 20-25 मिनट में ही आंसर दिए और अधिकतम अंक हासिल किए। कम्प्यूटर कॉम्प्रोमाइज हुए और सेंटर से मदद दी गई। इसी तरह सिपाही भर्ती में भोपाल सेंटर के 12 उम्मीदवारों के खिलाफ भी ऐसे ही मामले में सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। वहीं जेल प्रहरी में भी 109 संदिग्ध थे जिसके रिजल्ट रोके गए। अब इन तीनों ही भर्ती परीक्षा ने एक बार फिर पटवारी भर्ती घोटाला 2023 को ताजा कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



खत्म हुआ दशकों पुराना इंतजार, पीथमपुर-धार ट्रैक पर दौड़ा पहला इंजन

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश के धार जिले के लिए आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है। यहां के निवासियों का दशकों पुराना सपना आज सच होने जा रहा है। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित ट्रैक पर सोमवार 23 मार्च को पहला इंजन ट्रायल शुरू हुआ है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब धार की सरजमीं पर किसी रेल इंजन ने कदम रखा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर नगर निगम
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • एमपी कैबिनेट
  • ओबीसी आरक्षण
  • राजनाथ सिंह
  • आईएएस संजीव श्रीवास्तव
  • आबकारी आरक्षक
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • लीनियर एक्सीलेरेटर मशीनें