MPT की होटलों में मिलेंगे दाल पनिया, बाफले, हनुवंतिया और डेवलप होगा

Vikram Jain | Nov 14, 2024, 01:26 IST
MP Tourism Local cuisine will be served to tourists in the mpt hotels 
मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि मध्य प्रदेश टूरिज्म की होटलों में स्थानीय व्यंजनों को शामिल करना अनिवार्य होगा, ताकि आने वाले पर्यटक स्थानीय खान-पान का आनंद उठा सकें।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में टूरिज्म को और समृद्ध बनाने की दिशा में सरकार कुछ खास फैसले करने जा रही है। इसके तहत अब एमपी टूरिज्म (MPT) की होटलों में पर्यटक स्थानीय भोजन का लुत्फ उठा सकेंगे। मालवा के दाल-बाफले, निमाड़ के दाल-पानिये और ज्वार-मक्का की रोटियां जैसे प्रसिद्ध व्यंजन MPT की होटलों के मेन्यू का हिस्सा होंगे। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि MPT के होटलों में स्थानीय व्यंजनों को शामिल करना अनिवार्य होगा, ताकि आने वाले पर्यटक स्थानीय खान-पान का आनंद उठा सकें।



हनुवंतिया में बनेंगे होटल और रिसोर्ट

खंडवा के हनुवंतिया टापू को सालभर के टूरिस्ट स्पॉट और डेस्टिनेशन वेडिंग स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां होटल और रिसोर्ट बनाए जाएंगे, इससे सालभर वाटर स्पोर्ट्स, पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलूनिंग जैसी एक्टिविटी चालू रह सकेंगी। यह पहल हनुवंतिया को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी स्थापित करेगी।



टूरिस्ट फीडबैक के लिए नया सिस्टम

नए होटलों का निर्माण और पुराने होटलों का रेनोवेशन

प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर होटलों और कमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पुराने होटलों के मूल्यांकन के बाद उनके रेनोवेशन की योजना बनाई जा रही है, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें। जिन होटलों और संपत्तियों में कम ऑक्यूपेंसी है, उनके उचित उपयोग के लिए भी योजनाएं बनाई जाएंगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Hotels of MP Tourism Department
  • mp tourism
  • एमपी टूरिज्म
  • पर्यटन
  • हनुवंतिया टापू
  • पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
  • Minister Dharmendra Singh Lodhi
  • एमपी पर्यटन विकास निगम