मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल: यहां के नाम में छिपी है, हर जगह की अपनी एक अनोखी कहानी

Aman Vaishnav | Nov 26, 2025, 06:00 IST
1 / 10
मालवा का कश्मीर
Aman vaishnav (53)
Image credit : Aman Vaishnav
नरसिंहगढ़ को "मालवा का कश्मीर" कहा जाता है। यह नाम इसे यहां के मनमोहक प्राकृतिक नजारों की वजह से मिला है। नरसिंहगढ़ में एक सुंदर झील, हरी-भरी पहाड़ियाँ और शांत वातावरण है, जो कश्मीर की शांत और खूबसूरत वादियों जैसा महसूस कराता है।
2 / 10
भारत का जिब्राल्टर
Aman vaishnav (52)
Image credit : Aman Vaishnav
ग्वालियर के बड़े और मजबूत किले को "भारत का जिब्राल्टर" कहा जाता है। जिस तरह जिब्राल्टर एक बहुत मजबूत और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान है, उसी तरह ग्वालियर का किला भी अपने इतिहास में कई युद्धों और लड़ाइयों का गवाह रहा है।
3 / 10
सिटी ऑफ जॉय
Aman vaishnav (46)
Image credit : Aman Vaishnav
मांडू को "सिटी ऑफ जॉय" यानी "खुशियों का शहर" कहा जाता है, क्योंकि यहां के महल और खंडहरों में कई ऐतिहासिक प्रेम कहानियां बसी हुई हैं।
4 / 10
महाकाल की नगरी
Aman vaishnav (49)
Image credit : Aman Vaishnav
उज्जैन को "महाकाल की नगरी" कहते हैं, क्योंकि यह शहर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का घर है। यह स्थान शिव भक्तों के लिए बहुत पवित्र माना जाता है।
5 / 10
पर्यटन स्थलों के खास नाम
Aman vaishnav (54)
Image credit : Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में घूमने की कई जगहें हैं जिन्हें उनके खास नामों से जाना जाता है, जैसे पचमढ़ी को 'सतपुड़ा की रानी' और उज्जैन को 'महाकाल की नगरी' कहा जाता है।
6 / 10
शिल्पकला का तीर्थ
Aman vaishnav (51)
Image credit : Aman Vaishnav
खजुराहो को "शिल्पकला का तीर्थ" कहते हैं, क्योंकि यहां के मंदिर अपनी बहुत ही बारीक और खूबसूरत नक्काशी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन मंदिरों की दीवारों पर बनी मूर्तियाँ और आकृतियां उस समय की कला और संस्कृति को दर्शाती हैं।
7 / 10
झीलों का शहर
Aman vaishnav (50)
Image credit : Aman Vaishnav
भोपाल को "झीलों का शहर" कहा जाता है, क्योंकि यहां बहुत सारी झीलें हैं। इन झीलों में से सबसे प्रमुख बड़ा तालाब है, जो शहर की खूबसूरती को और बढ़ा देता है और यहां के लोगों के लिए पानी का मुख्य स्रोत भी है।
8 / 10
सतपुड़ा की रानी
Aman vaishnav (44)
Image credit : Aman Vaishnav
पचमढ़ी को "सतपुड़ा की रानी" कहते हैं, क्योंकि यह मध्य प्रदेश का अकेला हिल स्टेशन है जो सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच में बसा है।
9 / 10
संगमरमर नगरी
Aman vaishnav (45)
Image credit : Aman Vaishnav
जबलपुर को "संगमरमर नगरी" कहते हैं, क्योंकि यहां भेड़ाघाट में नर्मदा नदी के पास संगमरमर की बड़ी-बड़ी चट्टानें हैं।
10 / 10
बुंदेलखंड की अयोध्या
Aman vaishnav (48)
Image credit : Aman Vaishnav
ओरछा को "बुंदेलखंड की अयोध्या" कहा जाता है, क्योंकि यहां भगवान राम को एक राजा की तरह पूजा जाता है।