एमपी में DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, जानें किसको कहां भेजा

Ravi Singh | Oct 15, 2024, 19:00 IST
MP Transfer DSP
मध्य प्रदेश में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें रतलाम, धार, भोपाल, खंडवा, पीथमपुर, मंदसौर और बालाघाट के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राज्य शासन ने तबादले का आदेश जारी किया है।

Transfer News : मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां अधिकारियों का तबदला किया गया है। रतलाम, धार, भोपाल,नीमच, खंडवा, मंदसौर और बालाघाट के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।



इन अधिकारियों के हुए तबादले

सीएसपी खंडवा अरविंद सिंह तोमर को SDOP बदनावर, धार नियुक्त किया गया है। लांजी बालाघाट के SDOP सत्येन्द्र घनघोरिया को सीएसपी रतलाम बनाया गया है। सीएसपी रतलाम अभिनव बारंगे को सीएसपी खंडवा पदस्थ किया गया है।शेर सिंह भूरिया को रतलाम उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। विवेक गुप्ता को कार्यवाहक नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर पदस्थ किया गया है। अमित कुमार मिश्रा को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। अंजुल अयंक मिश्रा अब SDOP लांजी, बालाघाट का पद संभालेंगे। वहीं डीएसपी महिला सुरक्षा नीमच वैशाली सिंह को सीएसपी बालाघाट नियुक्त किया है।



्


thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • transfer
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • डीएसपी
  • तबादले