भोपाल ट्विशा शर्मा सुसाइड केस : इंस्टाग्राम चैट में सहेली को बताया दर्द, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल के न्यायिक परिवार से जुड़ी नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्विशा और उनकी सहेली मीनाक्षी के बीच हुई आखिरी इंस्टाग्राम चैट लीक हुई है। चैट में ट्विशा ने अपनी बेबसी और डर साफ तौर पर व्यक्त किया।
इंस्टाग्राम चैट में दर्द
मौत से कुछ समय पहले ट्विशा ने लिखा:
"मैं फंस गई हूं यार, बस तू मत फंसना, ज्यादा बात नहीं कर सकती। जब सही समय आएगा, तब मैं कॉल करूंगी।"
सहेली मीनाक्षी ने भावुक होकर जवाब दिया:
"मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है, टुकटुक। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।"
यह चैट स्पष्ट रूप से दिखाती है कि ट्विशा अपने पति समर्थ सिंह और पारिवारिक दबाव के कारण मानसिक और शारीरिक तनाव में थीं ।
सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठा परिवार
इस पूरे मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में तूल पकड़ लिया है। ट्विशा को न्याय दिलाने के लिए उनका परिवार नोएडा से भोपाल पहुंचा है। मृतका के भाई भारतीय सेना में एक सम्मानित मेजर पद पर तैनात हैं। पूरा परिवार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बंगले के बाहर धरने पर बैठ गया।
दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग
ट्विशा के पिता का आरोप है कि रसूख के चलते सबूत मिटाए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। परिवार चाहता है कि ट्विशा के शव का दोबारा स्वतंत्र पोस्टमॉर्टम कराया जाए। उनका कहना है कि वीआईपी दबाव के कारण पहली रिपोर्ट को प्रभावित किया गया।
विशेष जांच टीम (SIT) गठन
- भोपाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 सदस्यीय SIT गठित की है।
- टीम की अगुवाई सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रजनीश कश्यप कर रहे हैं।
- एक महिला पुलिस अधिकारी भी टीम में शामिल है।
- SIT मुख्य रूप से दहेज उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा, और साक्ष्य मिटाने के प्रयास की जांच करेगी।
कानूनी मोर्चा
रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है। मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी से पहले अग्रिम जमानत पर सुनवाई 18 मई को होगी। पुलिस लगातार समर्थ सिंह की तलाश में दबिश दे रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
रिटायर्ड जज की गर्भवती बहू ने दी जान, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
सड़क सुरक्षा अभियान में ट्रैफिक सख्ती, एमपी में 5 हजार से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त
एमपी के शहडोल में 400 करोड़ का जमीन घोटाला : पटवारी और अफसरों की सांठगांठ उजागर
एमपी में डिजिटल शिक्षा की स्थिति बदहाल, इंटरनेट तो छोड़ो...कई स्कूलों में बिजली तक नहीं