प्रशासन का मिशन स्माइल, उज्जैन में अब भीख मांगते नहीं दिखेंगे भिखारी

Vikram Jain | Dec 24, 2024, 20:06 IST
उज्जैन में पुलिस ने रामघाट से 25 भिखारियों को पकड़ा। Photograph: (BHOPAL)
उज्जैन शहर को भिखारियों से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। महाकाल थाना पुलिस ने रामघाट क्षेत्र से 25 भिखारियों को पकड़कर रैन बसेरा भेजा। प्रशासन ने शहर में मिशन स्माइल अभियान चलाया है।

BHOPAL. स्वच्छ शहर इंदौर को भिखारियों से मुक्त शहर बनाने के लिए प्रशासन ने शहर में भिक्षावृत्ति पर पूरी तरीके से रोक लगा दी है। अब उज्जैन में भिक्षावृत्ति को समाप्त करने के लिए प्रशासन ने "मिशन स्माइल" अभियान शुरू किया है, जो इंदौर की तर्ज पर भिखारी मुक्त शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत महाकाल थाना पुलिस ने मंगलवार को रामघाट इलाके से 25 भिखारियों की धरपकड़ की है। अब इस भिखारियों का पुनर्वास किया जाएगा।



भिक्षावृत्ति को जड़ से खत्म करने अभियान

उज्जैन जिला प्रशासन ने शहर में भिक्षावृत्ति को जड़ से खत्म करने के लिए इंदौर शहर की तर्ज कर अभियान शुरू किया है। जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से मिशन स्माइल चलाया है। यह अभियान पूरे शहर में चलेगा। मिशन स्माइल के तहत जिला प्रशासन ने भिखारियों के पुनर्वास की योजना है। साथ ही जो भिखारी अपने घर लौटना चाहते हैं, उन्हें भेजा जाएगा, लेकिन उज्जैन शहर में भीख नहीं मांगने दी जाएगी।



पुलिस ने भीख मांग रहे लोगों को पकड़ा

मिशन स्माइल अभियान के तहत अब प्रशासन की टीम ने पुलिस के सहयोग से एक्शन भी शुरू कर दिया है। मंगलवार को महाकाल थाना पुलिस ने शिप्रा नदी के किनारे रामघाट पर भीख कर रहे लोगों को पकड़ लिया। इसके लेकर कई भिखारियों ने विरोध किया और नाराजगी जताई, लेकिन पुलिस ने सभी को सख्ती से पुलिस की गाड़ी चढ़ाया। महाकाल पुलिस ने शिप्रा नदी के किनारे रामघाट पर भिक्षावृत्ति कर रहे 25 लोगों को पकड़ा। इन्हें अस्थायी रूप से रेनबसैरा में रखा गया है।



रेनबसैरा में ठहराए गए भिखारी

महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने कार्रवाई को लेकर बताया कि कि शिप्रा नदी के किनारे रामघाट पर भिक्षावृत्ति कर रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। फिलहाल पुलिस ने इन भिक्षुकों को रेनबसैरा में ठहराया है। उनके स्थायी पुनर्वास के लिए सेवाधाम आश्रम से बातचीत चल रही है। उन्हें बेहतर जीवन देना ही इस अभियान का उद्देश्य है।



भिखारियों के पुनर्वास और रोजगार की योजना

शहरी छवि सुधारने की दिशा में कदम

दरअसल, केंद्र सरकार के स्माइल प्रोजेक्ट के तहत उज्जैन को एक साल पहले भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाने के लिए चुना गया था। अब इंदौर के उदाहरण से प्रेरित होकर उज्जैन में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले इंदौर को भिक्षुक मुक्त शहर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक्शन लिया था। इसी कड़ी में कलेक्टर ने भीख मांगने वालों के साथ-साथ भीख देने वालों वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • उज्जैन न्यूज
  • उज्जैन पुलिस
  • उज्जैन पुलिस की कार्रवाई
  • उज्जैन जिला प्रशासन
  • भिक्षावृत्ति
  • मिशन स्माइल उज्जैन
  • भिखारियों की धरपकड़
  • भिखारियों का पुनर्वास