मौसम लाइव अपडेट: UP-MP समेत कई राज्यों में अलर्ट, सीधी में बही 104 करोड़ की नई सड़क

Sandeep Kumar | Aug 01, 2026, 23:53 IST
mp-weather-rain-alert-schools-closed
मध्यप्रदेश सहित देशभर के मौसम की हर लाइव अपडेट यहां मिलेगी। बारिश, तापमान, अलर्ट और मौसम बदलाव की ताजा जानकारी लगातार पढ़ें। मध्य प्रदेश के सभी जिलों का मौसम अपडेट सबसे पहले पढ़ें सिर्फ द सूत्र पर...

देशभर में मानसूनी बारिश से बिगड़े हालात



देश के कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और वाराणसी के सभी 84 घाट जलमग्न हो चुके हैं। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से गंगोत्री हाईवे बंद है और 80 से अधिक सड़कें प्रभावित हैं।



बिहार में नदियां उफान पर हैं, जबकि राजस्थान में बारिश कम होने से उमस बढ़ी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



मध्य प्रदेश में बारिश से भारी तबाही



मध्य प्रदेश में तेज बारिश के कारण बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचा है। सीधी में ₹104 करोड़ की लागत से 6 महीने पहले बनी सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया, वहीं नरसिंहपुर में पुल डूब गया है।



सतना में उफनते नाले में बाइक समेत तीन लोग बह गए, जिनमें से एक व्यक्ति अब भी लापता है। पन्ना में उफनती नदी में डंपर बह गया। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



==================================================================================





देशभर में मानसून के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा उफान पर है। यहां सभी 84 घाट डूब जाने के बाद मणिकर्णिका की छतों पर अंतिम संस्कार और छतों से ही गंगा आरती हो रही है। प्रयागराज में खेतों में बाढ़ का पानी घुस गया है, वहीं दिल्ली में इस महीने सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।



दूसरी ओर, मध्य प्रदेश में तीन मानसूनी सिस्टम (लो प्रेशर एरिया, मानसून ट्रफ और चक्रवाती घेरा) एक साथ एक्टिव हैं। सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश जारी है, जबकि सतना का प्रसिद्ध शबरी वाटरफॉल अपने रौद्र रूप में आ गया है।



प्रदेश के 14 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी में लैंडस्लाइड से रास्ते ठप्प हैं, तो राजस्थान में मानसून सुस्त पड़ने से चूरू और श्रीगंगानगर में तापमान 40°C के करीब पहुँच गया है।



==================================================================================



देश के कई राज्यों में आफत की बारिश, कई बांधों के गेट खुले



मध्य प्रदेश बारिश (Madhya Pradesh Rain) ने कई जिलों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मानसून सक्रिय होने से नदियां और नाले उफान पर हैं। डिंडौरी में हाईवे बंद हो गया है। चित्रकूट में सड़कों पर नाव चल रही है। रीवा और सतना के कई इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए कई कदम उठाए हैं।



देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ का तांडव जारी है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हिमाचल में मानसून के दौरान हादसों और बाढ़ से 219 लोगों की जान जा चुकी है।



ओडिशा और यूपी से रेस्क्यू व परेशान लोगों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में बारिश न होने से पारा 40.1°C पहुंच गया। छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और कई बांधों के गेट खोल दिए गए हैं।



==================================================================================



चित्रकूट में गुप्त गोदावरी उफान पर, डिंडौरी-पन्ना में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़े हैं। चित्रकूट की गुप्त गोदावरी उफान पर है। सुरक्षा के लिए दोनों गुफाएं बंद कर दी गई हैं। सतना में एक चरवाहा नाले में बह गया। डिंडौरी के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। पन्ना में घरों तक पानी पहुंच गया। मौसम विभाग ने तीन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



18 अगस्त का मौसम अपडेट

उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान और यूपी समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



उत्तर प्रदेश के 25 शहरों में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कानपुर और उन्नाव में 500 से अधिक घरों में पानी भर गया, वहीं उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे धंस गया है। वाराणसी में कई मंदिर गंगा जल में समा गए हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला में लैंडस्लाइड हुआ और उत्तराखंड के ऋषिकेश व देहरादून में नदियां उफान पर हैं। पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में भी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।



मऊगंज में दो दिन की बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई रास्तों का संपर्क टूटा



मऊगंज जिले के नईगढ़ी में बीते दो दिनों की मूसलाधार बारिश से नगर परिषद के वार्ड 14 और 15 में जल निकासी ठप हो गई। बस्तियों में घुटनों तक पानी भर गया, जो लोगों के घरों में भी घुस गया। नदियों और नालों के उफान पर आने से नईगढ़ी-चक्रहनटोला और नईगढ़ी-बूढ़ा परसिया मार्ग पूरी तरह ठप हो गए।



जलभराव की मुख्य वजह नालियों पर किया गया अवैध अतिक्रमण था। सूचना मिलते ही नगर परिषद के उपयंत्री अनिल मिश्रा टीम और पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे। अतिक्रमण हटाकर अस्थायी रास्ता बनाया गया, जिससे पानी निकला। यह घटना स्थायी जल निकासी की जरूरत उजागर करती है।



===================================================================================



मध्य प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rain) का दौर लौट आया है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी तेजी से उफान पर है। रामघाट की सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं। कई दुकानों तक नदी का पानी पहुंच गया है। सीधी, मऊगंज और डिंडौरी में अति भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 24 घंटे में आठ इंच तक पानी गिर सकता है।



16 अगस्त का मौसम अपडेट

मानसूनी टर्फ के कारण मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का एक नया और मजबूत सिस्टम एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग समेत 18 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।



इस वेदर सिस्टम की वजह से जबलपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज की संभावना है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने लोगों को अलर्ट पर रहने की सलाह दी है।



यूपी समेत उत्तर भारत में मानसून का प्रकोप जारी है। लखनऊ में भारी बारिश से सड़कें तालाब बन गईं और पानी लोगों के बेडरूम और किचन तक घुस गया। राज्य की गंगा, यमुना और शारदा सहित 11 नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से यूपी-एमपी को जोड़ने वाला पुल डूब गया।



उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान अब तक 183 लोगों की मौत हो चुकी है। वाराणसी में गंगा उफान पर होने से घाट किनारे बने 100 से अधिक मंदिर जलमग्न हो गए हैं।



===================================================================================



मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना हुआ है। जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में इसका ज्यादा असर रहेगा। अगले 24 घंटे में कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।



जबलपुर-रीवा समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश का नया सिस्टम सक्रिय हुआ है। मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा और आसपास के जिलों समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं खरगोन में लगातार बारिश के कारण साटक जलाशय ओवरफ्लो हो गया है।



14 अगस्त का मौसम अपडेट

देशभर में मानसून की रफ्तार से कई राज्य प्रभावित हैं। यूपी के 16 जिलों में बाढ़ के हालात हैं; उन्नाव में पानी घरों में घुसने से लोग छतों पर हैं, कानपुर में गंगा खतरे के निशान के पास है और वाराणसी में 100 से ज्यादा मंदिर डूब गए हैं।



बिहार के 18 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है और छपरा की दुकानों में पानी भर गया है। हिमाचल में लैंडस्लाइड से 4 ट्रेनें रद्द हुईं व सोलन में घना कोहरा छाया है।



मध्य प्रदेश के बहुती वाटरफॉल में सैलाब दिखा, वहीं उत्तराखंड के चमोली में टनल में लैंडस्लाइड से 7 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के बांसवाड़ा में सड़कें नदियां बन गई हैं।



  • उत्तर प्रदेश: 16 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। उन्नाव में पानी घरों में घुसने से लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं, कानपुर में गंगा खतरे के निशान के पास है और वाराणसी में घाट किनारे 100 से ज्यादा मंदिर पानी में डूब चुके हैं।
  • बिहार: राज्य के 18 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। छपरा में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और 100 से अधिक दुकानों में जलभराव हुआ।
  • हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश और लैंडस्लाइड से रेल व सड़क यातायात ठप है। पठानकोट-बैजनाथ रूट पर 4 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और सोलन में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है।
  • उत्तराखंड: चमोली के पीपलकोटी टनल में लैंडस्लाइड के बाद पानी भरने के हादसे में 7 लोगों की दुखद मौत हो गई है।
  • मध्य प्रदेश: मऊगंज स्थित बहुती वाटरफॉल में इस सीजन का पहला तेज सैलाब देखने को मिला है।
  • राजस्थान: बांसवाड़ा में लगातार तेज बारिश से सड़कें नदियों की तरह बह रही हैं।

------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------



13 अगस्त का मौसम अपडेट

बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी सिस्टम की वजह से देशभर में मानसून फिर से पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को देश के करीब 20 राज्यों में झमाझम बारिश दर्ज की गई।



मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।



राजस्थान के जयपुर में चार घंटे की लगातार बारिश से सड़कें पानी में डूब गईं। जलभराव के बीच गड्ढे में अनियंत्रित होकर बस पलटने से 10 लोग घायल हो गए। पेड़ गिरने से घंटों लंबा जाम लगा रहा।



उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी मार्ग पर भारी भूस्खलन के चलते सड़क पर मलबा आ गिरा, जिससे 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश से 204 से ज्यादा सड़कें पूरी तरह ठप हो गई हैं।



------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------



मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शाजापुर में उफनते नाले को पार करते समय एक युवक बह गया। वहीं बड़वानी में नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। भोपाल समेत चार जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



छह राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, गंगा-यमुना उफान पर, राजस्थान में बाढ़ का खतरा

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।



भोपाल में 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश



भोपाल में पिछले दो दिनों से बारिश जारी है। बीते 24 घंटे में यहां 7 इंच से ज्यादा पानी गिरा। हालात को देखते हुए स्कूलों में दो दिन की छुट्टी कर दी गई है। शहर में 1,000 से ज्यादा घरों के आसपास करीब 5 फीट तक पानी भर गया है।



यूपी में 10 नदियां उफान पर



उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर उत्तर प्रदेश में भी दिख रहा है। गंगा और यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद और बिजनौर में गंगा का पानी हाईवे के ऊपर से बह रहा है। करीब 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। फर्रुखाबाद में गंगा के तेज बहाव में 25 घर बह चुके हैं।



राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट



राजस्थान के 6 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में हाड़ौती क्षेत्र के कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में 12 इंच तक बारिश हुई। कालीसिंध और छापी बांध के गेट खोलने पड़े, जिसके बाद निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।



--------------



मध्य प्रदेश में मानसून और लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोमवार को आपात बैठक बुलाई। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलवट, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा मंत्री विश्वास सारंग समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे हैं।



सीएम ने बैठक में बारिश से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने हालात, कम वर्षा, जलभराव और आम आदमी के लिए किए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।



सीएम ने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कावड़ यात्रियों की पेयजल और सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।



10 अगस्त का मौसम अपडेट

भोपाल में आज सुबह से तेज बारिश जारी, आज प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी। मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात। राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना। जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर समेत कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी।



भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल सहित अनेक जिलों में तेज और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। मंडला और डिंडौरी में लगातार बारिश से नर्मदा नदी उफान पर, सड़क संपर्क कई जगह टूटा।



डिंडौरी में पुलों के ऊपर से पानी बह रहा, नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ा। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के 5 गेट 11 मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा गया। पठारी-छपारा मार्ग और मंडला का छोटा रपटा जलमग्न, प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई।



  • दिल्ली व उत्तर प्रदेश: दिल्ली में अगस्त की बारिश ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं। यूपी में गंगा और अन्य नदियां उफान पर हैं।
  • पहाड़ी राज्य: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अंदेशा है।
  • तटीय व अन्य राज्य: मुंबई और दक्षिण भारत के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है।

मध्यप्रदेश में मानसून की वापसी



मध्यप्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। भोपाल समेत कई हिस्सों में तेज बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। भोपाल में देर रात से हो रही बारिश के कारण वीआईपी रोड पर पेड़ गिरने से जाम लग गया और कई स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गईं।



मौसम विभाग ने राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में 8 इंच तक अति भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि 21 अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अब तक 17.8 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 19% कम है।



=====================================================================================



मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में भारी बारिश (Heavy Rainfall) ने जनजीवन प्रभावित किया। शनिवार रात 9 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक लगातार बारिश हुई। इस दौरान करीब 6 इंच बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा असर बजाग, करंजिया और समनापुर क्षेत्रों में दिखा। डिंडौरी के सिधौली गांव में करीब 50 ट्रक धान खुले में रखी थी, जो बारिश भीगने से खराब हो गई। इसके अलावा भोपाल, ब्यावरा (राजगढ़), बालाघाट, विदिशा, हरदा, मंडला और नरसिंहपुर में भी तेज और रिमझिम बारिश हुई।



छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के पसरहा पारा गांव में बाढ़ के कारण 24 घंटे फंसे 200 लोगों को SDRF ने 10 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और बिजनौर में 40 गांव बाढ़ में डूब गए हैं, जिससे लोग सड़कों पर टेंट लगाकर सोने को मजबूर हैं। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग जलमग्न है, नैनीताल में लगातार तीन हफ्तों से बारिश हो रही है और जयपुर में सड़कों पर जलभराव की स्थिति है।



9 अगस्त का मध्य प्रदेश मौसम अपडेट

देश के कई राज्यों में इस समय भारी बारिश का कहर जारी है। राजस्थान के जयपुर में रविवार सुबह तीन घंटे लगातार पानी बरसा, जिससे निचले इलाकों की सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया और लोगों के घरों में भी पानी घुस आया। वहीं, चूरू की कई कॉलोनियां पानी में पूरी तरह डूब गई हैं।



d6f3b2ea-e3c


मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शनिवार रात से रविवार सुबह तक करीब 6 इंच बारिश दर्ज की गई। पानी का बहाव इतना तेज है कि नर्मदा नदी पर बना पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है और उसके ऊपर से पानी बह रहा है।



ddf930fb-e09


दिल्ली का हाल देखें तो यहां बीते 8 दिनों में पूरे महीने भर का कोटा पूरा हो गया है। अगस्त के शुरुआती आठ दिनों में ही 230.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पूरे महीने के औसत (226.8 मिमी) से भी ज्यादा है। साल 2024 के बाद अगस्त में इतनी बारिश पहली बार देखी गई है। शनिवार को जलभराव की वजह से कालिंदी कुंज बॉर्डर, ITO और प्रेस एन्क्लेव मार्ग जैसी प्रमुख सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।



4b492d42-524


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से भी एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई, जहां बारिश के बाद कच्चा रास्ता पानी में डूब गया। इसके बावजूद बच्चे मजबूरन सिर पर स्कूल बैग रखकर घुटनों तक भरे पानी को पार करते हुए स्कूल पहुँचने को मजबूर दिखे।



=====================================================================================



  • कम बारिश और जलसंकट: प्रदेश में अब तक औसतन 17.2 इंच बारिश (सामान्य से 20% कम) दर्ज की गई है। कम बारिश के कारण कोलार, बरना, बाणसागर और गांधीसागर जैसे प्रमुख डैम खाली पड़े हैं।
  • 50 जिलों में स्थिति खराब: इंदौर, भोपाल और उज्जैन समेत 50 जिलों में औसत से कम पानी गिरा है। बालाघाट में सर्वाधिक (26.3 इंच) और मुरैना में सबसे कम (9 इंच) बारिश हुई है। केवल 5 जिलों (ग्वालियर, भिंड, बुरहानपुर, देवास और खरगोन) में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
  • फसलों को नुकसान: बारिश रुकने से इंदौर-उज्जैन संभाग में सोयाबीन पर इल्ली/रोग का प्रकोप बढ़ गया है, वहीं जबलपुर क्षेत्र में सूखे के कारण धान के खेतों में दरारें आ गई हैं।
  • मौसम का पूर्वाभास: अगस्त के पहले सप्ताह में सिस्टम कमजोर होने के बाद, अगले सप्ताह से मानसून के फिर से सक्रिय होने और तेज बारिश की उम्मीद जताई गई है।

=====================================================================================



मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon) एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। रीवा, सतना, पन्ना समेत 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।



लैंडस्लाइड से अमरनाथ यात्रा रुकी, दिल्ली-NCR में जलभराव

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rain) ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड (Landslide) के खतरे को देखते हुए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। दिल्ली-NCR में तेज बारिश के बाद जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।




अनूपपुर में एक इंच बारिश, फिर भी पिछले साल से 5.7 इंच कम

अनूपपुर जिले में 24 घंटे में करीब 1 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, मानसून की धीमी चाल से खेती प्रभावित है। जिले में अब तक लक्ष्य से कम बोवनी हुई है। इस साल बारिश पिछले वर्ष के मुकाबले 5.7 इंच कम दर्ज की गई है।



6 अगस्त का मध्य प्रदेश मौसम अपडेट

मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी पीछे रह गया है। अब तक प्रदेश में कुल 16.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से कम है। इसके चलते प्रदेश के 49 जिलों में सूखे की आशंका गहराने लगी है और मात्र 6 जिलों में स्थिति बेहतर है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 3 दिनों में बारिश के आंकड़ों में सुधार की उम्मीद है।



  • बारिश की स्थिति: प्रदेश में अब तक 16.3 इंच (413.3 मिमी) बारिश हुई है, जो तय कोटे से 3.7 इंच (18-19%) कम है।
  • संभागों का हाल: भोपाल, जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा और नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों में बारिश माइनस में है। वहीं इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल के 6 जिलों में औसत से अधिक पानी गिरा है।
  • बड़े शहरों की स्थिति: ग्वालियर में औसत से 7% ज्यादा बारिश हुई है। इसके विपरीत जबलपुर (-29%), उज्जैन (-14%), भोपाल (-7%) और इंदौर (-2%) में बारिश कम दर्ज की गई है।
  • मौसम का पूर्वानुमान: IMD ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह समेत उत्तरी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • राहत की उम्मीद: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से प्रदेश में लगातार तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

=====================================================================================



weather forecast | मौसम अलर्ट | weather news | मौसम लाइव अपडेट



Tags:
  • weather forecast
  • weather news
  • मौसम विभाग
  • मौसम अलर्ट
  • मौसम लाइव अपडेट