MP Weather Update: जबलपुर,ग्वालियर समेत 22 जिलों में बारिश, 5 जिलों में ओलों का अलर्ट
MP Weather Report: मध्यप्रदेश में चक्रवाती सर्कुलेशन सक्रिय होने के चलते प्रदेश के आधे हिस्से में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड समेत 22 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा 10 जिलों में तेज आंधी चली। इसके साथ ही मौसम विभाग ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में ओले गिरने की आशंका जताई थी। इन क्षेत्रों में अभी बादल छाए हुए कई जगह हल्की बारिश भी हुई।
भिंड-मुरैना में सुबह से हो रही बारिश
भिंड जिले में शुक्रवार सुबह 6:30 बजे के आसपास से ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान शहर की बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। वहीं मुरैना में भी भारी वर्षा दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है।
जबलपुर में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
डिंडौरी में ओले गिरे, कई जिलों में गरज-बारिश
गुरुवार को डिंडौरी जिले में ओले गिरे। इसके अलावा अनूपपुर, उमरिया, कटनी, मैहर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा, पन्ना, शहडोल, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, उज्जैन और राजगढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।
इधर गर्मी का सितम जारी
मई की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में गर्मी भी चरम पर पहुंच रही है। गुरुवार को उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, गुना और नरसिंहपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। वहीं, धार, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी, रायसेन, टीकमगढ़, सागर, दमोह, बैतूल, खजुराहो और नर्मदापुरम में तापमान 41 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।
भोपाल, इंदौर, जबलपुर में भी गर्मी बरकरार
राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, इंदौर में 42 डिग्री, ग्वालियर में 39.6 डिग्री और जबलपुर में 40.2 डिग्री रहा। हालांकि आंधी और बारिश से कुछ हद तक राहत मिली है।
यह भी पढ़ें..लू और बारिश का डबल अटैक! आंधी-पानी से कांपेगा एमपी, जानें मौसम का हाल
मई में मौसम रहेगा दो-मिजाजी
मौसम विभाग के अनुसार मई का महीना सबसे गर्म रहता है, लेकिन इसी दौरान कई बार बारिश और आंधी का भी सिलसिला चलता है। पिछले 10 वर्षों में कई बार पारा 47 से 48 डिग्री तक पहुंच चुका है। दिन में लू तो रात में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ओले-आंधी और गर्मी का असर, जानें मौसम का हाल
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp weather alert | MP weather Forecast | मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम विभाग | एमपी वेदर अपडेट | एमपी वेदर रिपोर्ट