मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Dec 09, 2024, 06:30 IST
MP Weather Update
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार खासकर पूर्वी इलाकों में बारिश की संभावना है। यहां अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के ये जिले भीग सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है और अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे ग्वालियर, राजगढ़, गिरवर (शाजापुर), खजुराहो (छतरपुर) और चित्रकूट (सतना) जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान ग्वालियर में 9.3 डिग्री और चित्रकूट (सतना) में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

मध्‍य प्रदेश


मप्र का AQI, उज्जैन की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर उज्जैन की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार उज्जैन शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 63 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो मंदसौर में 71, मैहर में 78, इंदौर में 85 और रतलाम में 96 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

the sootr


मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के इन जिलों में जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली के साथ ही दक्षिणी जिले छिंदवाड़ा, पांढुर्ना और सिवनी शामिल हैं। विभाग ने प्रदेश के कुल 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • weather report
  • मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अपडेट
  • Weather Updates
  • MP Weather Updates