मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Jan 01, 2025, 06:30 IST
MP Weather Report temperature cold wave alert Photograph: (the sootr )
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : इस सप्ताह देश में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, वहीं दूसरी ओर मध्य भारत के विभिन्न भागों में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश के कई जिलों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटों की बात करें तो जबलपुर जिले में घना कोहरा देखने को मिला तो अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे अमरकंटक, राजगढ़, मंडला, कल्याणपुर (शहडोल) और टीकमगढ़ जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान अमरकंटक में 4.4 डिग्री और टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Report temperature

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 63 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो मंदसौर में 72, रतलाम में 73, विदिशा में 79 और उज्जैन में 86 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

mp weather report temperature

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच, जबलपुर, पन्ना, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां जिलों के विभिन्न भागों में मध्यम कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान इन जिलों में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति भी देखी जा सकती है। वहीं, 1 जनवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। उज्जैन-रतलाम में कोल्ड डे और नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट है। 2 जनवरी को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • weather report
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP Weather Alert Today