मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Jan 06, 2025, 06:30 IST
cold wave alert Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शीतलहर और कोहरे की मार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन कोहरा छाया रहेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों में कोहरे का टॉर्चर जारी है। कई शहरों में सर्दी से लोग परेशान हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड की वजह से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मंडला, कल्याणपुर (शहडोल), पचमढ़ी, बालाघाट और उमरिया जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान मंडला में 4.0 डिग्री और उमरिया में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Report temperature and AQI situation

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 112 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 148, भोपाल में 158, इंदौर में 160 और जबलपुर में 169 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

January MP Weather Report temperature

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं। एमपी के 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert