मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Jan 09, 2025, 06:30 IST
weather report temperature Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शीतलहर और कोहरे की मार जारी है। जनवरी के दूसरे हफ्ते में मध्य प्रदेश एक बार फिर कड़ाके की ठंड से कांपने लगा है। बर्फीली हवाओं के चलते राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे राज्य के प्रमुख शहरों में कड़ाके की ठंड ने अपनी गिरफ़्त में ले लिया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर और भोपाल जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव में 7.0 डिग्री और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

mp weather report temperature

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 90 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 147, भोपाल में 154, ग्वालियर में 164 और जबलपुर में 183 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Weather Report temperature

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि मंगलवार से दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अभी उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी है। इस वजह से बर्फीली हवा प्रदेश में आने लगेगी। जिसकी रफ्तार तेज होगी। यह ठंड का असर बढ़ाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर बना रहेगा। इसके बाद, 10 जनवरी से मौसम में बदलाव होगा और बादल छाएंगे, साथ ही बूंदाबांदी की संभावना भी जताई जा रही है। 12 जनवरी को कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मौसम
  • एमपी मौसम अनुमान
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • weather
  • MP Weather Alert Today