मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Jan 10, 2025, 06:30 IST
Weather Report temperature and AQI situation Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शीतलहर और कोहरे की मार जारी है। जनवरी के दूसरे हफ्ते में मध्य प्रदेश एक बार फिर कड़ाके की ठंड से कांपने लगा है। बर्फीली हवाओं के चलते राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे राज्य के प्रमुख शहरों में कड़ाके की ठंड ने अपनी गिरफ़्त में ले लिया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी, कल्याणपुर (शहडोल), गिरवर (शजापुर), मंडला और उमरिया जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव में 7.0 डिग्री और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

Weather Report temperature and AQI situation

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 95 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 130, इंदौर में 136, बुरहानपुर में 152 और जबलपुर में 163 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Weather Report temperature

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सूबे के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों के अलग अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। यदि अगले 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सिहोर, शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला जिलों के विभिन्न हिस्सों में शीत लहर पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा भी छाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 11 जनवरी को श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों की बात करें तो मध्य प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather today
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अनुमान
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • weather