मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Jan 14, 2025, 06:30 IST
MP Weather Report Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एमपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा कोहरे की चादर ने सूर्यदेव को ढक लिया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आए बदलाव ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मरूखेड़ा (नीमच), धार, शाजापुर, राजगढ़ और इंदौर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान मरूखेड़ा (नीमच) में 6.1 डिग्री और इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

mp temperature

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 102 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ओरछा में 122, रतलाम में 129, उमारिया में 144 और विदिशा में 147 है।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

एमपी एक्यूआई

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 15 जनवरी को मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा की बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। वहीं, गुना, सतना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायसेन, भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। शाजापुर, उमरिया, दमोह जिलों के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे भी दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने 15 जनवरी को मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • एमपी में मौसम का हाल
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट