मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Jan 15, 2025, 06:30 IST
MP Weather Report temperature Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एमपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा कोहरे की चादर ने सूर्यदेव को ढक लिया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आए बदलाव ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मैहर, ओरछा, रतलाम, उमारिया और विदिशा जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान मरूखेड़ा (नीमच) में 6.1 डिग्री और इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

मौसम का तापमान

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 144 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 133, ग्वालियर में 153, जबपुर में 165 और इंदौर में 175 है।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, श्योंपुरकलां, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है। वहीं सूबे के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योंपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। कुछ जगहों पर घना कोहरा भी देखा जा सकता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • weather report
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अनुमान
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP weather report update
  • mp weatherred alert