मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Jan 20, 2025, 06:00 IST
कोल्ड डे का अलर्ट जारी Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के 20 से ज्यादा हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला। कुछ जिलों में शीतलहर जारी है। वहीं, कुछ जगहों पर दिनभर कड़ाके की ठंड रही। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते दिन में भी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। कई जिलों में 20 से 29 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, कोहरे के चलते हवाई और रेल यात्रा भी काफी प्रभावित हुई है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल, मंडला, उमारिया, छतरपुर और पचमढ़ी जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल में 3.7 डिग्री और पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

620cdef2-07c


मप्र का AQI, खजुराहो की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 90 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ग्वालियर में 112, जबलपुर में 113, भोपाल में 145 और इंदौर में 147 है।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

5d87a381-6ad


मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 19 जनवरी के लिए भी चेतावनी जारी की थी। नीमच, रतलाम, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में येलो अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई थी। अगले दो दिनों में मौसम कैसा रहेगा इसकी जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया है कि 20 जनवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा रहेगा। इसके अगले दिन 21 जनवरी को ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • weather report
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP Weather Alert Today