मौसम का हाल : एमपी में बारिश का अलर्ट, सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

Sandeep Kumar | Jan 30, 2025, 06:30 IST
Weather Update mp
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा की वजह से रात में सर्दी ने दस्तक दे दी है। रात में सर्दी से लोग कांप रहे हैं, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से राहत है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग(MP Weather Update) के अनुसार 29 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके सक्रिय होने के बाद बर्फीली हवा थम जाएगी, जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी आएगी।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। कल्याणपुर (शहडोल ), उमरिया, देवरा, राजगढ़ और अमरकंटक जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान कल्याणपुर (शहडोल ) 5.6 डिग्री और उमरिया में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

530f2a5a-8da


मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 112 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो मैहर में 127, उमरिया में 135, रतलाम में 141, बुरहानपुर में 145एक्यूआई है।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

fbcdcc3c-b0b


मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। भोपाल,छिंदवाड़ा, पन्ना, सिंगरौली, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, में बारिश की संभावना बनी रही। वहीं गुरुवार को भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • एमपी मौसम न्यूज
  • मौसम
  • mp weather alert
  • MP weather news report
  • MP Weather Alert Today
  • IMD मौसम अपडेट