मौसम का हाल : फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Ravi Singh | Jan 31, 2025, 06:30 IST
MP Weather Report
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से ठंड का असर बिल्कुल कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक रात से पारे में और गिरावट आएगी। इसके साथ ही एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते ग्वालियर-उज्जैन संभाग समेत आधे से ज्यादा प्रदेश में बारिश की संभावना है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। खजुराहो, सतना, अशोकनगर, शाजापुर और ग्वालियर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान खजुराहो में 8.6 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

4fa06010-ed6


मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 126 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो बुरहानपुर में 132, इंदौर में 146, खजुराहो में 164, ग्वालियर में 175 एक्यूआई है।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

57a186bc-2c3


मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं भी कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। इसके कारण दिन और रात में ठंडी हवा चलेगी और लोगों को ठंड का अहसास होगा। शहरों का तापमान बढ़ता-घटता रहेगा। 2 से 4 फरवरी के बीच बारिश की भी संभावना है। दरअसल पश्चिमी हिमालय के मध्य 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। इस हवा की वजह से मैदान की ओर बर्फीली ठंडक आ रही है। 2 फरवरी (रविवार) को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगरमालवा में बारिश की संभावना है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather today
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • weather