दिन में धूप, रात में ठंडक, अब आ गया बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Feb 06, 2025, 06:30 IST
MP Weather Report temperature
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर और उज्जैन संभाग को छोड़ सभी संभागों में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है. सुबह तीखी धूप तो रात में हल्की सर्द हवाएं चल रही हैं. इसके अतिरिक्त ग्वालियर संभाग के जिलों में घना कोहरा मंगलवार सुबह भी देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को भी मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है.



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, और उज्जैन जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान भोपाल में 31.7 डिग्री और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

1700b55f-0bd


मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 88 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 117, बुरहानपुर में 122, खजुराहो में 132 और इंदौर में 137 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

36327a0c-d3b


मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम की अठखेलियों के बीच एक बार फिर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी के बाद फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद 12, 13, और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। वहीं 20 फरवरी के बाद से ठंड का असर कम हो जाएगा, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather today
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • MP Weather Alert Today