मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Feb 12, 2025, 06:30 IST
Weather temperature Report
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मौसम वैज्ञानिक मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने की संभावना जता रहे हैं। 11 फरवरी के बाद से अचानक मौसम में बदलाव देखने मिल सकता है। मौसम में होने वाला यह बदलाव 14 फरवरी तक कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश करवा सकता है। यही कारण है कि, गेहूं किसानों को इस बारिश से सावधान रहने की आवश्यकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो सर्दी का यह आखिरी दौर हो सकता है। यही कारण है की, सर्द हवाएं लगातार रफ्तार पकड़ रही हैं।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे पचमढ़ी, गिरवर, सीहोर, रायसेन, और राजगढ़ जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 8.1 डिग्री और गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

8a11dd1b-139


मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 94 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ओरछा में 117, सागर में 141, उमरिया में 150 और उज्जैन में 154 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

d69ae1cb-d68


मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाओं की रफ्तार तेज होगी, जिसके पीछे वजह पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी हो सकती है। फरवरी में ठंड एक बार अपना असर दिखा सकती है। जहां ठंड के साथ-साथ जमकर बरसात होगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट