MP Weather : प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, सर्दी के साथ कोहरे के बढ़े आसार
उत्तर भारत की तरफ लगातार हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में साफतौर पर दिखाई देने लगा है। यहां सर्द हवा से रात में ठिठुरन बढ़ने लगी है। वहीं वातावरण में नमी रहने से शहरों में धुंध और कोहरा छाने लगा है। इसके कारण प्रदेश में दिन के तापमान में दो से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। धूप भी गुनगुनी लगने लगी है।
MP Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ी सर्दी
पचमढ़ी का तापमान आठ डिग्री
चंबल में छा रहा घना कोहरा
ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने लगा है। वातावरण में बड़े पैमाने पर धूल कण बने रहने से अन्य शहरों में भी सुबह के समय धुंध (कुहासा) बना हुआ है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। जेट स्ट्रीम के कारण उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाओं के आने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से रात के समय ठिठुरन बनी हुई है।
MP Weather Update: प्रदेश में सिहरन वाली सर्दी, भोपाल में टूटा रिकॉर्ड
500 से 1000 मीटर दृश्यता
प्रदेश में दिन का सबसे कम 24.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में रिकार्ड किया गया। राजधानी में दिन के तापमान में सोमवार की तुलना में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह सबसे कम 500 से 1000 मीटर दृश्यता ग्वालियर में रही।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक