MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 22, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में गुरुवार को रतलाम और दमोह में भारी बारिश हुई, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत 30 से ज्यादा जिलों में भी बारिश देखी गई।



नर्मदापुरम में तवा डेम के 13 में से 7 गेट खुले हैं। सुबह से 5 गेट खोले गए थे और बाद में 2 और गेट खोल दिए गए। रतलाम में केदारेश्वर महादेव मंदिर का झरना तीसरी बार बह निकला और मंदिर परिसर में पानी भर गया। डिंडौरी और शिवपुरी में भी बारिश हो रही है।



मध्यप्रदेश में अब तक 32.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो मानसून के निर्धारित कोटे का 87 प्रतिशत है। प्रदेश में मानसून ट्रफ के गुजरने से गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा और कई जिलों में पानी गिरा।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.0 डिग्री, इंदौर में 33.0 डिग्री, ग्वालियर में 35.0 डिग्री, उज्जैन में 32.0 डिग्री और जबलपुर में 33.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। अमरकंटक में दिन का तापमान 23.0 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 35.0 डिग्री, खजुराहो में 34.4 डिग्री, नौगांव में 33.8 डिग्री, मुरैना में 33.5 डिग्री और सतना में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।



84ef6188-c7a


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 32.4 इंच बारिश हो चुकी है।



यह कुल लक्ष्य का 87 प्रतिशत है। अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 4.6 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 5.8 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।



गुरुवार को MP के खुरई में 140.0 मिमी, मुंगावली में 134.0 मिमी, चंदेरी में 108.0 मिमी, सुल्तानपुर में 101.0 मिमी, रतलाम में 97.0 मिमी और गंजबसौदा में 95.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।



5584213d-855


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, बैतूल और मंडला से गुजरने वाली मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन का असर प्रदेश में बारिश के दौर को बढ़ा रहे हैं। विभाग ने 22 और 23 अगस्त के लिए कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।



इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 22 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, सीधी और सिंगरौली जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 22 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।



मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा है, जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है। किसानों और आम जन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | IMD मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | Monsoon



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • Monsoon
  • मानसून
  • भारी बारिश
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • IMD मौसम पूर्वानुमान