MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Aug 20, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मंगलवार को कई जिलों में तेज बारिश जारी रही। इंदौर में 9 घंटों में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिरा, जबकि राजधानी भोपाल में शाम को तेज बारिश हुई। रायसेन और नर्मदापुरम में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। बैतूल, गुना, ग्वालियर, खरगोन, पचमढ़ी, उज्जैन, दमोह, मंडला, सिवनी में भी बारिश हुई।



खरगोन में रुक-रुककर बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। देजला देवाड़ा जलाशय ओवरफ्लो हो चुका है। बैतूल में चोपना में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में पलट गई, जिसमें पांच युवक फंस गए। दो ने तैरकर बाहर निकलकर जान बचाई, बाकी तीन को पुलिस ने रेस्क्यू किया।



वहीं, बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से अगस्त के अंत में मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर बढ़ेगा। खासकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम में। इन जिलों में 21 अगस्त से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.0 डिग्री, इंदौर में 33.0 डिग्री, ग्वालियर में 34.4 डिग्री, उज्जैन में 32.0 डिग्री और जबलपुर में 33.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 27.8 डिग्री तक आ गया। श्योपुर में 35.0 डिग्री, ग्वालियर में 34.4 डिग्री, भैरूंदा में 34.3 डिग्री, नर्मदापुरम में 34.2 डिग्री और पृथ्वीपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में दर्ज किया गया।



f766967a-44e


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 31.5 इंच बारिश हो चुकी है।



यह कुल लक्ष्य का 85 प्रतिशत है। अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 5.5 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 5.9 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।



मंगलवार को MP के भीमपुर में 175.0 मिमी, सौसर में 132.5 मिमी, कुरई में 115.2 मिमी, पांढुर्णा में 105.3 मिमी, पुनासा बांध में 85.0 मिमी और भैंसदेही में 74.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।



81a1893a-69a


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश से एक मानसून टर्फ गुजर रही है, जिसके कारण इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन, दो टर्फ और एक लो प्रेशर एरिया भी सक्रिय है। 21-22 अगस्त को इन सिस्टम्स की गतिविधि अधिक मजबूत रहेगी।



इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 20 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं। इन जिलों में 24 घंटे के अंदर 4 इंच तक पानी गिर सकता है।



वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस अवधि के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।



आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | IMD मौसम पूर्वानुमान | MP में मौसम का पूर्वानुमान | MP में मौसम अलर्ट | IMD मौसम अपडेट | एमपी का मौसम | मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | Monsoon



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • Monsoon
  • अति भारी बारिश का अलर्ट
  • मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
  • भारी बारिश का अलर्ट
  • मौसम
  • mp weather alert
  • MP में मौसम अलर्ट
  • IMD मौसम अपडेट
  • IMD मौसम पूर्वानुमान
  • MP में मौसम का पूर्वानुमान