MP Weather Update: प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Aug 25, 2025, 06:30 IST
MP Weather Temperature
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून की बारिश जारी है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 96 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में अगले 48 घंटे में अधिक बारिश की संभावना है। इन तीन महानगरों के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश जारी रहेगी। 9 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी दी गई है।



प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में 32 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा सीधी में 6.7 इंच पानी गिरा।



रविवार को मंदसौर, श्योपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। डिंडौरी में नर्मदा नदी उफान पर है, जिससे नर्मदा किनारे घाट डूब गए। खरमेर नदी में बाढ़ के कारण डिंडौरी-अमरपुर मार्ग बंद हो गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 26 डिग्री, इंदौर में 23 डिग्री, ग्वालियर में 27 डिग्री, जबलपुर में 26 डिग्री और उज्जैन में 26.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पृथ्वीपुर में दिन का तापमान 32.1 डिग्री तक आ गया। नौगांव में 32.0 डिग्री, ग्वालियर में 31.1 डिग्री, मुरैना में 31.0 डिग्री, बड़वानी में 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर में दर्ज किया गया।



af44b9ce-9f9


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग पर है। बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 32.4 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 32 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर रहा। सबसे ज्यादा सीधी में 6.7 इंच पानी गिरा।



प्रदेश में अब तक औसत 34.2 इंच बारिश हो चुकी है। 2.8 इंच पानी और गिरते ही सीजन की बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। गुना में औसत 52 इंच पानी गिर चुका है। वहीं, मंडला और अशोकनगर में आंकड़ा 50 इंच से ज्यादा है।



रविवार को MP के सीधी में 167 मिमी, देवसर में 138 मिमी, भितरवार में 123.2 मिमी, डबरा में 123.0 मिमी, चिनोर में 114.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।



af61a503-dcd


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ही सूबे के विदिशा, रायसेन, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और दमोह जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।



वहीं छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।



इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश- सोमवार को राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, दमोह और सागर जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, विदिशा, आगर, भिंड, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



MP Weather update | MP Weather Update Today | एमपी में मौसम | एमपी में मौसम का हाल | एमपी में बारिश | MP में मौसम का पूर्वानुमान



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • एमपी में मौसम का हाल
  • MP Weather update
  • एमपी में बारिश
  • एमपी में मौसम
  • मौसम विभाग
  • भारी बारिश
  • मौसम
  • MP Weather Update Today
  • MP में मौसम का पूर्वानुमान