MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव, बदला-बदला रहेगा आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 27, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून के टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का प्रभाव बना हुआ है। इसके असर से प्रदेशभर में कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सागर, सतना, धार समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।



मंगलवार सुबह जलस्तर बढ़ने के कारण जबलपुर के बरगी बांध के 9 गेट खोल दिए गए, जिससे 1097 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा गया। इसके बाद मंडला, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम के नदी किनारे स्थित गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।



नर्मदापुरम में तवा डैम के तीन गेट दो-दो फीट की ऊंचाई तक खोलकर 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रतलाम में सुबह लगभग 7:30 बजे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे दो बत्ती और फ्री गंज चौराहे पर पानी भर गया। मंदसौर में शिवना नदी और नाहरगढ़ बिल्लोद पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। भानपुरा में स्थित बड़ा महादेव झरना भी बहने लगा है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 28.5 डिग्री, इंदौर में 27.3 डिग्री, ग्वालियर में 32.5 डिग्री, उज्जैन में 28.5 डिग्री और जबलपुर में 28.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 22.6 डिग्री तक आ गया। पृथ्वीपुर में 33.7 डिग्री, मंडला में 33.0 डिग्री, खजुराहो में 32.8 डिग्री, ग्वालियर में 32.5 डिग्री और दतिया में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर में दर्ज किया गया।



d811b1f5-a31


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 35.5 इंच बारिश हो चुकी है।



यह कुल लक्ष्य का 96 प्रतिशत है। अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 1.5 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 6.9 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।



मंगलवार को MP के अलीराजपुर में 38.0 मिमी, कोलार में 37.8 मिमी, कट्ठीवाड़ा में 37.0 मिमी, जावद में 37.0 मिमी, सिंगरौली में 35.8 मिमी और भानपुरा में 30.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।



d88b8639-a47


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों में तीन प्रमुख मौसम प्रणाली सक्रिय हैं। राजस्थान और हरियाणा पर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, जबकि कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवातीय घेरा विकसित हो रहा है, जो जल्द ही कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा।



मानसून ट्रफ लाइन हरियाणा से होकर गुजर रही है, और इसके साथ एक और ट्रफ लाइन भी बन गई है। मानसून ट्रफ लाइन के दक्षिण में ग्वालियर स्थित है, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और बारिश की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी तीन दिनों (72 घंटे) में कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।



मध्य प्रदेश में 27 अगस्त को हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट नहीं है, लेकिन लोगों को अचानक मौसम में बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।


यह बारिश गर्मी से राहत देगी और मौसम को सुहावना बनाएगी। किसान और आम जनता इस मौसम से काफी उम्मीदें रख रहे हैं, क्योंकि यह फसलों के लिए लाभदायक हो सकती है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मॉनसून | मप्र में बारिश का अलर्ट | आंधी-बारिश का अलर्ट | mp weather alert | MP weather news | MP Weather update



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • मप्र में बारिश का अलर्ट
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • मॉनसून
  • बारिश का अलर्ट
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • आंधी-बारिश का अलर्ट