MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Sept 01, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में रविवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा। 18 से अधिक जिलों में बारिश हुई, जिसमें रतलाम में सबसे ज्यादा 1 इंच पानी गिरा। गुना में पौन इंच और पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई।



भोपाल, इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, छतरपुर, दतिया, मुरैना, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बैतूल, गुना, पचमढ़ी, रतलाम, छिंदवाड़ा, सतना, सीधी में भी बारिश का दौर जारी रहा। रायसेन में भारी बारिश के कारण राहतगढ़ वाटरफॉल 80 फीट ऊंचाई से गिर रहा है। उज्जैन में गंभीर डैम का एक गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.5 डिग्री, इंदौर में 30.3 डिग्री, ग्वालियर में 34.0 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। खरगौन में दिन का तापमान 26.6 डिग्री तक आ गया। पृथ्वीपुर में 36.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 34.6 डिग्री, दतिया में 34.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.0 डिग्री और सीधी में 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।



470aa5ab-245


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 36.8 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य का 99 प्रतिशत है जबकि अब तक 30 इंच पानी गिरना था।



अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 0.2 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 6.5 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 95 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।



रविवार को MP के खातेगांव में 106.0 मिमी, जावरा में 105.0 मिमी, सतवास में 101.0 मिमी, हातोड़ में 88.0 मिमी, इंदौर में 82.9 मिमी और बागली में 72.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।



09254d09-5fb


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के मध्य से मानसून ट्रफ गुजर रही है और साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की गतिविधि भी सक्रिय है। इसके परिणामस्वरूप सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग ने 1 से 3 सितंबर तक पश्चिमी मध्यप्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है, जो लगभग 72 घंटे तक जारी रह सकती है।



19 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मध्यप्रदेश में 1 सितंबर 2025 को मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, देवास, खंडवा, सिवनी और बालाघाट के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।



इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने और मौसम का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | एमपी में मानसून | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | MP weather today



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather today
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • भारी बारिश
  • बारिश का अलर्ट
  • एमपी में मानसून
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान