MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Sept 04, 2025, 06:30 IST
MP Weather Temperature
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में सोमवार से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। दरअसल सितंबर का महीना बारिश का आखिरी महीना माना जाता है। पिछले साल की तरह इस साल भी सितंबर की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। भोपाल में बुधवार जमकर बारिश हुई। अब तक लगभग सवा इंच बारिश हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों ने सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 7 सितंबर तक MP में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 25 डिग्री, इंदौर में 23.6 डिग्री, ग्वालियर में 26.2 डिग्री, उज्जैन में 27 डिग्री और जबलपुर में 28.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में बदलवा देखने को मिला है। पृथ्वीपुर में 34.2 डिग्री, खजुराहो में 33.8 डिग्री, चित्रकूट में 32.6 डिग्री, सतना में 32.3 डिग्री और रीवा में 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर में दर्ज किया गया।



ef490b55-84b


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में सितंबर महीने में भी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 38.2 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है।



एमपी में भोपाल, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, छतरपुर, जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। वहीं कई जिलों में 95 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।



बुधवार को MP के सारंगपुर में 136 मिमी, बड़ोदिया में 112 मिमी, बिरसा में 108 मिमी, बड़ौदा में 107 मिमी, धनौरा में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई।



334c3cab-d58


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के मध्य से मानसून ट्रफ गुजर रही है, जबकि बुधवार को 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव रहे। इस कारण कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।



भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

4 सितंबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 सितंबर को धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश हो सकती है।



इन जिलों में यलो अलर्ट

इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।



5 से 7 तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

5 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, गुना और शिवपुरी में भारी बारिश हो सकती है।



प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का यलो अलर्ट है। 6 और 7 सितंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश जारी रहने की संभावना है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



MP Weather Alert Today | MP weather news | mp weather alert | एमपी में बारिश | एमपी में मौसम | MP Weather update



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather news
  • MP weather report
  • MP
  • MP Weather update
  • एमपी में बारिश
  • एमपी में मौसम
  • मौसम विभाग
  • mp weather alert
  • MP Weather Alert Today