MP Weather Update: मध्यप्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंजअलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Sept 03, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में सोमवार से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को भोपाल, नर्मदापुरम, शाजापुर और अन्य जिलों में जोरदार बारिश हुई। नर्मदापुरम जिले के इटारसी में तेज और रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण तवा डैम के 3 गेट खोले गए हैं।



मौसम विभाग ने 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.0 डिग्री, इंदौर में 29.3 डिग्री, ग्वालियर में 31.4 डिग्री, उज्जैन में 29.5 डिग्री और जबलपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.0 डिग्री तक आ गया। पृथ्वीपुर में 34.2 डिग्री, कल्याणपुर में 34.0 डिग्री, खजुराहो में 32.8 डिग्री, रीवा में 32.0 डिग्री और ग्वालियर में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।



eb7343c6-892


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 37.8 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है।



बता दें कि एमपी में अब तक 31.2 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 6.6 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।



मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 95 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।



मंगलवार को MP के सैलाना में 114.0 मिमी, आरोन में 109.0 मिमी, भीमपुर में 80.0 मिमी, राघौगढ़ में 77.0 मिमी, बमोरी में 74.0 मिमी और बरघाट में 73.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।



f51e35a5-841


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के मध्य से मानसून ट्रफ गुजर रही है, जबकि सोमवार को तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव रहे। इस कारण कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को भी ये वेदर सिस्टम एक्टिव रह सकते हैं, जिससे बारिश का दौर जारी रहेगा।



22 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मध्यप्रदेश 3 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अगले 24 घंटों में साढ़े 8 इंच तक बारिश हो सकती है।



इसके अलावा, 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है, जिनमें नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, श्योपुर, मुरैना, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी शामिल हैं। प्रदेश के बाकी जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | MP weather today



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather today
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • भारी बारिश का अलर्ट
  • भारी बारिश
  • mp weather alert