MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Sept 06, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में शुक्रवार को तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। उज्जैन में सवा 2 इंच, इंदौर में डेढ़ इंच और शिवपुरी में 1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।



इसके अलावा भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम, सिवनी, टीकमगढ़, बालाघाट, धार, बड़वानी, श्योपुर, दतिया, विदिशा, मुरैना सहित कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।



मध्यप्रदेश के डैमों में पानी की अधिकता के चलते शुक्रवार को विभिन्न डैमों के गेट खोले गए। इन गेटों के खुलने से पानी की निकासी की गई, जिसमें आगर मालवा में कुंडालिया डैम के 8 गेट, रायसेन में हलाली डैम के 3 गेट और उमरिया में जोहिला डैम का 1 गेट खोला गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 25.2°C डिग्री, इंदौर में 23.8°C डिग्री, ग्वालियर में 33.6°C डिग्री, उज्जैन में 30.5°C डिग्री और जबलपुर में 25°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। अमरकंटक में दिन का तापमान 22.2 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 33.6 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.1 डिग्री, टीकमगढ़ में 32.8 डिग्री, खजुराहो में 32.4 डिग्री और मुरैना में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।



50f032b3-935


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 38.0 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है।



बता दें कि एमपी में अब तक 31.4 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 6.6 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।



मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 95 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।



शुक्रवार को MP के पलेरा में 188.0 मिमी, पिपलोदा में 118.0 मिमी, रावटी में 110.0 मिमी, हातोड़ में 101.0 मिमी, बिलहरी में 90.0 मिमी और ग्यारसपुर में 90.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।



14a52403-fe7


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्यप्रदेश में एक लो प्रेशर एरिया बन चुका है, जिससे अगले 24 घंटों में चक्रवतीय परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ेगा। इस परिसंचरण के कारण एक मानसून ट्रफ नर्मदापुरम और सिवनी जिलों से होते हुए लो प्रेशर एरिया से निकलकर बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। इसके साथ ही एक और ट्रफ लाइन दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। मौसम विभाग ने 6 सितंबर के लिए प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है।



इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में तीन स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नीमच, मंदसौर, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, राजगढ़, गुना, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | MP weather today



Tags:
  • आज का मौसम
  • MP weather today
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • मानसून
  • mp weather alert
  • मौसम