MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में सताएगी उमस और गर्मी, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Sept 08, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर थमा है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 4 दिनों में हल्की बारिश होती रहेगी। है। राजधानी भोपाल में रविवार की सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। इसी तरह, ग्वालियर, जबलपुर, गुना और इंदौर जैसे जिलों में भी हल्की बारिश देखने को मिली।



रायसेन में हलाली डैम के दो गेट 0.75 मीटर तक खोले गए हैं, जिससे 112.97 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पहले शनिवार को भोपाल के बड़ा तालाब का पानी का स्तर 1666.50 फीट तक पहुंच गया था जिसके कारण भदभदा डैम के गेट सीजन में पहली बार खोले गए। इसके अलावा, रायसेन जिले में हलाली बांध के तीन गेट 2-2 मीटर तक खोले गए थे जिससे 451.89 क्यूमेक पानी निकाला गया था।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.2°C डिग्री, इंदौर में 32.8°C डिग्री, ग्वालियर में 33.1°C डिग्री, उज्जैन में 30.9°C डिग्री और जबलपुर में 31°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.2 डिग्री तक आ गया। पृथ्वीपुर में 35.3 डिग्री, खजुराहो में 35.2 डिग्री, कल्याणपुर में 34.8 डिग्री, चित्रकूट में 34.6 डिग्री और उमरिया में 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।



3b129515-145


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 40.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 111 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।



बता दें कि एमपी में अब तक 32.8 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.8 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।



मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 95 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।



शनिवार को MP के हनुमना में 78.0 मिमी, नरसिंहगढ़ में 78.0 मिमी, कट्ठीवाड़ा में 51.0 मिमी, कुंभराज में 50.0 मिमी, अलीराजपुर में 48.0 मिमी और मकसूदनगढ़ में 42.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।



1881013d-332


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 13 सितंबर को एक नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो आंध्र प्रदेश के तट से होते हुए महाराष्ट्र की ओर जाएगा। इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ लाइन भी महाराष्ट्र की दिशा में खिसक जाएगी। हालांकि, इस सिस्टम का ज्यादा असर नहीं होगा।



यहां भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन नमी आने के कारण हल्के बादल छा सकते हैं। इन बादलों की वजह से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम में बदलाव से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन तापमान और आर्द्रता में वृद्धि की वजह से गर्मी और उमस का प्रभाव रहेगा।



इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 8 सितंबर को हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है, जिससे राहत की उम्मीद है। बारिश से किसानों को राहत मिल सकती है, खासकर उन इलाकों में जहां मौसम का असर ज्यादा हुआ है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | MP weather today | Monsoon | आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | IMD मौसम पूर्वानुमान



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather today
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • Monsoon
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • IMD मौसम पूर्वानुमान