पचमढ़ी से भी ठंडा रहा भोपाल, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 08, 2025, 06:30 IST
mp weather report 7 feb
मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत सभी संभागों के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम 6.6 डिग्री तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया है। प्रदेश के नौ शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त ग्वालियर संभाग के जिलों में शुक्रवार की सुबह कोहरे से राहत देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के आने पर रविवार से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, और उज्जैन जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान भोपाल में 23.2 डिग्री सेल्सियस और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो भोपाल से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

temprature mp 7 feb


मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 76 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 127, इंदौर में 148, भोपाल में 153 और जबलपुर में 154 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 7 feb


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम में धूप-हवाओं की आंखमिचौली के बीच एक बार फिर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 फरवरी से मौसम में थोड़ी गर्माहट आने का अनुमान है। इसके बाद 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का पूर्वानुमान भी है। मौसम विभाग की मानें तो 20 फरवरी के बाद मौसम में पूरे प्रदेश में गर्माहट आएगी और ठंड का असर कम होगा। इससे दिन और रात का तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • मध्य प्रदेश मौसम अनुमान
  • MP weather news report
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • MP Weather Alert Today
  • मौसम