दिन में गर्मी बढ़ाएगी पारा तो रात में होगा ठंड का अहसास , जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 11, 2025, 06:30 IST
MP Weather 11 feb
मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में आ रही पश्चिमी हवा ने दिन के साथ-साथ अब रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। फरवरी माह में पहली बार सोमवार को प्रदेश के लगभग हर हिस्से में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शहडोल के कल्याणपुर में सोमवार को तापमान 7.8 दर्ज किया गया जो कि रविवार को 4.6 डिग्री दर्ज किया गया था। दूसरी तरफ मंडला, रतलाम और बड़वानी में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया गया। रविवार से ही हवाओं का रुख बदलने लगा था और यही कारण है कि सोमवार को पूरे प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलने लगी है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम में गर्माहट देखने को मिली। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में रविवार के मुकाबले सोमवार को 3 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों का पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और मंडला में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 10 feb


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं रतलाम शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 189 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा मॉडरेट श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 98 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 158, इंदौर में 162, जबलपुर में 164 और उज्जैन में 189 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

AQI Situtation 10 feb


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिससे 11 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान में चक्रवातीय घेरा भी विकसित होगा और हवा में नमी आने पर सर्दी घटेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद फिर से पारा गिरेगा। प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, छतरपुर, सिंगरौली, छतरपुर, टीकमगढ़, मंडला, सीहोर, नीमच, रायसेन, सतना, गुना, सीधी, दमोह, रीवा और निवाड़ी में ठंड फिर से अपना असर दिखा सकती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम अनुमान
  • Mp Weather MP Weather Forecast
  • MP weather news report
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • MP Weather Alert Today
  • मध्य प्रदेश मौसम विभाग