दो दिन और सताएगी ठंड, फिर बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 14, 2025, 06:30 IST
MP Weather 13 feb
मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में गुरुवार को दिन के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 11 शहरों का तापमान 30 डिग्री से नीचे ही रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रात में भी पारा सामान्य से 3 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। रात में कई जिलों में लोगों को ठंड का अहसास हुआ। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस शाजापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी रात का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का सबसे अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में रिकॉर्ड किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम में ठंडक ही देखने को मिली। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 3 से 4 डिग्री की कमी हुई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के शाजापुर में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस और खंडवा में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 13 feb


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं मंदसौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 163 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा मॉडरेट श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 80 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 83, भोपाल में 128 और इंदौर में 150 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 13 feb


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 14-15 फरवरी तक यह सर्दी का दौर जारी रहेगा। आने वाले दो दिन तक पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 9 डिग्री से नीचे जा सकता है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल भी छा सकते हैं। फिलहाल रात का तापमान भी घटने से सर्दी का अहसास ही होगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • mp news hindi
  • MP Weather Alert Today
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi