2 से 4 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 24, 2025, 06:30 IST
MP Weather 23 feb
मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में रविवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में शनिवार के मुकाबले रविवार को कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले रविवार को तापमान 2 से 4 डिग्री कम रहा। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तकरीबन सभी संभागों के जिलों में उत्तरी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। माना जा रहा है कि अभी सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में रविवार को मामूली बदलाव देखने को मिला। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक का बदलाव हुआ। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और बड़वानी में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 23 feb


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं मंदसौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 149 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 78 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 107, जबलपुर में 123 और इंदौर में 131 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 23 feb


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 24 फरवरी यानी सोमवार को भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक-दो दिनों में दिन-रात के पारे में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 3 डिग्री घटने का अनुमान जताया जा रहा है। सोमवार को ग्वालियर और सागर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना के साथ प्रदेशभर का मौसम सूखा और गर्माहट भरा ही रहने का अनुमान है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP Weather Alert Today