दिन और रात में बढ़ेगा तापमान, चुभेगी तेज धूप, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 28, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में गुरुवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले गुरुवार को तापमान 2 से 5 डिग्री ज्यादा रहा। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तकरीबन सभी संभागों के जिलों के मौसम में किसी तरह का विशेष बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में गुरुवार को पारा चढ़ता हुआ ही देखने को मिला। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों के तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और रतलाम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्याद अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature 27 feb


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं बेटमा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 167 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 68 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 113, भोपाल में 156 और इंदौर में 166 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 27 feb


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 28 फरवरी यानी शुक्रवार को भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अब दिन-रात का पारा बढ़ेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट