दिन में गर्मी दिखाएगी असर, कहीं-कहीं बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 02, 2025, 06:30 IST
MP Weather 1 march
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शनिवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले शनिवार को तापमान 2 से 4 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो मिला जुला मौसम देखने को मिला। जहां दिन में गर्मी बढ़ रही है तो रात में पारा नीचे आ रहा है। अलग-अलग संभागों के जिलों में अलग-अलग सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश में बड़वानी में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर और रतलाम में भी पारा 35 डिग्री के पार ही रहा जबकि रीवा की रात सबसे गर्म रही और तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।



5 सबसे ज्याद अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature 1 march


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं जबलपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 156 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 76 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 142, इंदौर में 148 और ग्वालियर में 155 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 1 march


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 2 मार्च यानी रविवार को भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अब धूप अपनी तल्खी दिखाएगी और पूरे प्रदेश में दिन-रात का पारा बढ़ेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट