कई शहरों में 35 के पार पहुंचने लगा पारा, गर्मी दिखा रही असर, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 05, 2025, 06:30 IST
MP Weather 4 march
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मंगलवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले मंगलवार को तापमान 2 से 4 डिग्री ज्यादा रहा। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस सिवनी में दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा ही देखने को मिला। प्रदेश के शहडोल संभाग में ही केवल पारा करीब 2 डिग्री कम रहा जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ा। प्रदेश में सिवनी में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 35 डिग्री के पार ही रहा जबकि देवास की रात सबसे गर्म रही और तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 4 march


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं


ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 136 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 75 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 87, भोपाल में 110 और इंदौर में 130 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 4 march


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 5 मार्च यानी बुधवार को भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अब धूप अपनी तल्खी दिखाएगी और पूरे प्रदेश में दिन-रात का पारा बढ़ेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने का भी अनुमान जताया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट