मार्च में पहली बार 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 07, 2025, 06:30 IST
mp weather 6 march
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में गुरुवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 3 से 5 डिग्री की कमी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले गुरुवार को तापमान 3 से 5 डिग्री ज्यादा रहा। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस शाजापुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा ही देखने को मिला। प्रदेश के भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में पारा करीब 2 से 6 डिग्री तक कम रहा जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में खरगोन में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 33 डिग्री के आसपास रहा जबकि खरगोन की रात सबसे गर्म रही और तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather report 6 march


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सागर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं


ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 86 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 90, भोपाल में 141 और इंदौर में 150 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 6 march


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 7 मार्च यानी शुक्रवार को मौसम में ठंडक होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड अपना असर दिखाएगी और पूरे प्रदेश में दिन-रात का पारा घटेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 3 डिग्री घटने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने का भी अनुमान जताया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें