नया सिस्टम एक्टिव होने से बादल-बारिश और तेज हवा के आसार, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 18, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में सोमवार को सागर और भोपाल संभाग के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई जबकि अन्य सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में रविवार के मुकाबले सोमवार को 2 से 3 डिग्री की कमी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले सोमवार को तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस देवास में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो सागर और भोपाल संभाग को छोड़कर ज्यादातर जगह मौसम सूखा और गर्म ही देखने को मिला। प्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में पारा करीब 2 से 3 डिग्री तक कम दर्ज किया गया जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में भी कोई खास बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली। प्रदेश में मंडला में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 38 डिग्री के आसपास रहा जबकि देवास की रात सबसे गर्म रही और तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश भी हो सकती है जबकि कई जिलों में मौसम गर्म रहने का अंदेशा जताया गया है।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather temprature 17 march


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं


ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 123 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 68 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 95, भोपाल में 99 और इंदौर में 114 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर, रीवा, मऊगंज, सतना और अनूपपुर जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 18 मार्च को मौसम साफ रहेगा। इन दोनों ही दिन बारिश नहीं होने की संभावना जताई गई है, लेकिन उसके बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 मार्च को बारिश के आसार हैं। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 1 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।



thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP Weather Alert Today