दो वेदर सिस्टम एक्टिव, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 19, 2025, 06:30 IST
MP Weather 18 march
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मंगलवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 2 से 3 डिग्री की कमी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले मंगलवार को तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री ज्यादा रहा। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस शाजापुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा ही देखने को मिला। प्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में पारा करीब 2 से 3 डिग्री तक कम दर्ज किया गया जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में भी कोई खास बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली। प्रदेश में खरगोन में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 37 डिग्री के आसपास रहा जबकि खरगोन की रात सबसे गर्म रही और तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश भी हो सकती है जबकि कई जिलों में मौसम गर्म रहने का अंदेशा जताया गया है।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 18 march


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सागर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं इंदौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 128 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 62 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 98, भोपाल में 107 और ग्वालियर में 113 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 18 march

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान जहां भोपाल, इंदौर और उज्जैन में हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे। वहीं ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे कुछ इलाकों में परेशानी हो सकती है। लेकिन, उसके बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 1 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।



thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP weather news report