एमपी के कई जिलों में बारिश के आसार, 40 किमी प्रति घंटे से चलेगी हवा, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Mar 20, 2025, 06:30 IST
Temperature Report MP
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में बुधवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से अगले 3 दिन तक जबलपुर समेत संभाग के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 20, 21 और 22 मार्च को प्रदेश में तेज आंधी चल सकती है और कई जिलों में बारिश हो सकती है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा ही देखने को मिला। बुधवार को बादलों की आवाजाही लगी रही। इसके चलते बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लग गया। दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट हुई। दिन में ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। इसके चलते रात को मौसम सुहाना रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान शाजापुर जिले के गिरवर में 12.8 डिग्री में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कल्याणपुर(शहडोल) में 14.0, ग्वालियर 14.2, नौगांव (छतरपुर) 14.4 और आंवरी(अशोकनगर) 14.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।



5 न्यूनतम तापमान वाले शहर


b2c181f8-0ac


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर उमरिया की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार उमरिया शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 85 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो सागर में 86, मैहर में 99 और जबलपुर में 104 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

434a246f-00e


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी राजस्थान व उससे लगे हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात है। इससे मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जिससे हवा का रूख बदला हुआ है और नमी आ रही है। इसके असर से अगले तीन दिन तक बादल बारिश(Rain Alert) और तेज हवा का दौर चलेगा।



thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी मौसम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • एमपी हिंदी न्यूज