बारिश-ओले का दौर थमने के बाद अब सताएगी तेज धूप, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 24, 2025, 06:30 IST
mp weather 23 march
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में रविवार को रीवा, जबलपुर, शहडोल और भिंड संभाग के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई जबकि अन्य सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में शनिवार के मुकाबले रविवार को 2 से 3 डिग्री की कमी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले रविवार को तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो रीवा, जबलपुर, शहडोल और भिंड संभाग को छोड़कर ज्यादातर जगह मौसम सूखा और गर्म ही देखने को मिला। प्रदेश के इंदौर, रीवा, शहडोल,उज्जैन, ग्वालियर, सागर और नर्मदापुरम संभाग में पारा करीब 2 से 3 डिग्री तक कम दर्ज किया गया जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में भी कोई खास बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली। प्रदेश में बड़वानी में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 36 डिग्री के आसपास रहा जबकि खरगोन की रात सबसे गर्म रही और तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में सभी जिलों में अब पारा बढ़ने का अंदेशा जताया गया है।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather report 23 march


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं


ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 166 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 83 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 97, भोपाल में 124 और इंदौर में 130 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 24 मार्च को मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। दिन के समय गर्मी महसूस होगी। अगले 3 दिनों तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। 25-26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का असर दिख सकता है। 27 मार्च के बाद प्रदेश में लू (Heatwave) चलने की संभावना है। इस दौरान कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।



thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट