दिन में रहेगी खिली धूप लेकिन तेज गर्मी के आसार नहीं, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 31, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में रविवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में शनिवार के मुकाबले रविवार को 2 से 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले रविवार को तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहा। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 40. डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा और गर्म ही देखने को मिला। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की कमी देखने को मिली। प्रदेश में नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी पारा 38 डिग्री के आसपास ही रही। खंडवा की रात सबसे गर्म रही और तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पूरे प्रदेश में रविवार के मुकाबले गर्मी में कमी होने के आसार हैं।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature 30 march

मप्र का AQI, उमरिया की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर उमरिया की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ओरछा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 158 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार उमरिया शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 108 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 141, इंदौर में 144 और ग्वालियर में 150 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 30 march

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने 31 मार्च सोमवार को मध्य प्रदेश में कई जगह हल्की बारिश का अनुमान जताया है। सोमवार को कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और गर्मी से थोड़ी राहत भी मिल सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 3 डिग्री घटने का अनुमान जताया जा रहा है। इसके अलावा आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।



thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट