गर्मी के बीच 10 जिलों में झमाझम बरसे बादल, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 03, 2025, 06:30 IST
MP Weather 2 april
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में बुधवार को तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। छिंदवाड़ा, मंदसौर, सिवनी और डिंडौरी जैसे जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम में हल्की ठंडक घुल गई। सिवनी में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, वहीं मंदसौर में गिरे ओलों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस धार में दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बारिश देखने को मिली जबकि ज्यादातर जगह मौसम सूखा और सामान्य ही देखने को मिला। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखने को मिली। प्रदेश में धार में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी पारा 36 डिग्री के आसपास ही रही। नर्मदापुरम की रात सबसे गर्म रही और तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पूरे प्रदेश में कई इलाकों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 2 april


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं मंदसौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 164 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 80 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 154, जबलपुर में 158 और भोपाल में 161 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई इलाकों में बिजली और ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर तापमान में बढ़ोत्तरी भी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में तापमान में किसी भी तरह के बदलाव नहीं होने का अनुमान मौसम विभाग द्वारा जताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में भी राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से जहां आम लोग राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं किसान वर्ग के लिए यह स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।



thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • एमपी में मौसम का हाल
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट