आज से असर दिखाएगी गर्मी, 40 के पार पहुंचा 13 शहरों का तापमान, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 07, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में रविवार को मौसम में बदलाव देखा गया। रविवार को मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रभाव देखा गया। प्रदेश में आज सोमवार से गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। रविवार को भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में रविवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा, जिससे तापमान 40.5 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर में तापमान 40 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नर्मदापुरम में तापमान 42.4 डिग्री, खजुराहो में 42 डिग्री, गुना में 41 डिग्री, और मंडला में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों में इंदौर में 39.8 डिग्री, जबलपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश में नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी पारा 38 से 40 डिग्री के आसपास ही रहा। धार की रात सबसे गर्म रही और तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पूरे प्रदेश में कई जिलों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है। रविवार को भोपाल में तापमान 40.5 डिग्री, इंदौर में 39.8 डिग्री और जबलपुर में 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 6 april


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं इंदौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 165 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 96 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 142, जबलपुर में 147 और ग्वालियर में 156 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 6 april


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल से राजस्थान से जुड़े मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। वहीं, 9 अप्रैल को सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।



thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट