कुछ जिलों में हल्की बारिश तो 11 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 16, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मंगलवार को कई शहरों में तेज गर्मी का असर रहा और दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। रतलाम के सैलाना में कुछ देर के लिए बारिश भी हुई, लेकिन यहां सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को रतलाम में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि धार-नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, शाजापुर-नरसिंहपुर में 40.6 डिग्री और खरगोन में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रमुख शहरों की बात करें तो उज्जैन में 40.8 डिग्री, इंदौर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.6 डिग्री और ग्वालियर में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख शहरों- उज्जैन में 40.8 डिग्री, इंदौर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.6 डिग्री और ग्वालियर में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather temprature 15 april


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं पीथमपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 136 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 74 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 79, इंदौर में 95 और भोपाल में 99 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 15 april


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अप्रैल से हीट वेव यानी लू का असर शुरू होने की संभावना है। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी मध्य प्रदेश के 7 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले दो दिन बारिश की गतिविधि रहेगी। 16 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 17 और 18 अप्रैल को भी लू चलने की संभावना जताई गई है।



thesootr links

एमपी मौसम | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम न्यूज | एमपी मौसम रिपोर्ट | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | mp news hindi



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • mp news hindi